ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

Patna Crime News: वकील साहब हैं क्या? हाईकोर्ट के एडवोकेट के घर भीषण चोरी, पत्नी और दिव्यांग बेटी को बनाया बंधक

PATNA: बिहार में चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गयी है। ज्यादातर स्मेंकियर और गंजेरी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। नशा करने के लिए इन लोगों को पैसे की जरूरत होती है और जब पैसा हाथ म

Patna Crime News: वकील साहब हैं क्या? हाईकोर्ट के एडवोकेट के घर भीषण चोरी, पत्नी और दिव्यांग बेटी को बनाया बंधक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गयी है। ज्यादातर स्मेंकियर और गंजेरी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। नशा करने के लिए इन लोगों को पैसे की जरूरत होती है और जब पैसा हाथ में नहीं रहता है तो ये कुछ भी करने को तैयार हो जाते है। इस बार बदमाशों ने पटना के न्यू पुनाइचक स्थित एसजी टॉवर को अपना निशाना बनाया है। 


जहां पटना हाई कोर्ट के एडवोकेट अरविंद उज्ज्वल की फ्लैट में बदमाश दिनदहाड़े घुस गये और भीषण चोरी की घटना को बेखौफ होकर अंजाम दे दिया। घर में रखे 10 लाख का गहना, एक लाख कैश और जरूरी फाइल लेकर चोर फरार हो गये। उस वक्त वकील साहब घर में नहीं थे सिर्फ दो महिलाएं थीं। अधिवक्ता अरविंद उज्जवल की पत्नी सुनीला अरविंद उस समय छत पर गेहूं सूखाने गयी थीं वही उनकी दिव्यांग बेटी रूम में अकेली थीं। 


मंगलवार 17 दिसंबर की दोपहर अचानक 2 बजे दो युवक घर के दरवाजे पर पहुंचता है और कॉल बेल बजाता है और यह पूछने लगता है कि वकील साहब हैं क्या? अरविंद जी बोले हैं कि फाइल घर पर है जाकर ले लो..उसी फाईल को लेने हम आए हैं। इतना सुनते ही वकील साहब की पत्नी सुनीला देवी ने घर का दरवाजा खोल दिया तब दोनों बदमाश उन्हें धक्का देकर जबरन घर में घुस गये और फिर मां और दिव्यांग बेटी को बंधक बना लिया। दोनों शोर ना मचाए इसलिए मुंह पर कपड़ा बांध दिया। 


जिसके बाद कमरे में घुसकर घर के सामान को तहस नहस कर दिया और आलमीरा में रखे सारे गहने को कैश को निकाल लिया और जरूरी फाइलें भी अपने साथ लेकर भाग निकले। घर में हुई भीषण चोरी की घटना की जानकारी देने के लिए सुनीला अरविंद ने अपने पति के मोबाइल पर कॉल किया लेकिन वो उस वक्त कॉल रिसिव नहीं कर पाये। कुछ देर बाद ऑफिस के मुंशी ने अधिवक्ता अरविंद उज्जल को बताया कि मैडम का फोन आया था बोल रही थी कि वकील साहब को बोल दीजिएगा कि घर में चोरी हो गयी है।


इतना सुनते ही एडवोकेट अरविंद घर के लिए रवाना हो गये। वो जब घर पहुंचे तब वहां का नजारा देखकर हैरान रह गये। फिर तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मौके पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने जब इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने की कोशिश की तब पता चला कि कैमरा ही खराब है। जिसके कारण पुलिस को चोर के बारे में किसी तरह का सुराग नहीं मिल सका।