ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना✦मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना✦मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?

अररिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बंधन बैंक के कर्मचारी से 12 लाख लूट मामले का खुलासा

ARARIA: अररिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता हासिल हुई है। फारबिसगंज बंधन बैंक के कर्मचारी से 12 लाख रुपये की लूट 22 फरवरी को हुई थी इस लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस का

अररिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बंधन बैंक के कर्मचारी से 12 लाख लूट मामले का खुलासा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

ARARIA: अररिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता हासिल हुई है। फारबिसगंज बंधन बैंक के कर्मचारी से 12 लाख रुपये की लूट 22 फरवरी को हुई थी इस लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस कांड में शामिल मुख्य सरगना समेत चार को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी एसपी अमित रंजन ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी। 


उन्होंने बताया कि बीते 22 फरवरी को बधन बैंक की फारबिसगंज शाखा से फुलकाहा बंधन बैंक ब्रांच के शाखा प्रबंधक अपने तीन सहयोगियों के साथ बारह लाख रूपया लेकर टाटा इंडिगो कार से संध्या के समय फुलकाहा ब्रांच जा रहे थे। तभी रामपुर ओभर बीज के आगे पावर हाउस के पास एन एच 57 पर बाईक सवार अपराधकर्मियों के द्वारा कार को ओभर टेक कर रूपया से भरा बैग लूट कर फरार हो गये थे। 


लूट की घटना के क्रम में कार को ओभरटेक करने के दौरान हथियार के भय से कार चालक का संतुलन बिगड़ गया जिसके कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दौरान भागने के क्रम में अपराधकर्मी का एक बाईक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसके कारण कार पर सवार तीन बंधन बैंक के कर्मी एवं एक अपराधी जख्मी हो गये थे। घटनास्थल से जख्मी अपराधकर्मी भागने का प्रयास कर रहा तभी ग्रामीणों ने उसे घर दबोचा। लेकिन तबतक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अपराधकर्मी को स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सौंप दिया गया।


 इस कांड के लिए तत्काल एसपी के आदेश पर एक टीम गठित की गई थी। जिसकी कमान फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुशरू सिराज को सौंपी गई थी। एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था। उक्त छापामारी टीम के द्वारा बंधन बैंक फारबिसगंज एवं बंधन बैंक से घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। साथ ही अपराधकर्मी के भागने के दिशा में एन एच 57 पर पुर्णिया से लेकर अररिया एवं जोगबनी तक फारबिसगंज से जुड़े हुए सभी प्रमुख मार्गों के करीब सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। 


तकनिकी साक्ष्यों संकलन के आधार पर पश्चिम बंगल के दालकोला, सिलीगुड़ी आदि जगहों पर छापामरी किया गया। तब जाकर इस कांड का उदभेदन हुआ। तब अररिया और पुर्णिया पुलिस के संयुक्त छापामारी में मास्टर माइंड मो जावेद को इस घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही लूट की राशि से खरीदी गई मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।


 एसपी ने बताया कि जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनके नाम दीपक कुमार मंडल, मो०शाहजहाँ मंसूरी, सोनू कुमार पासवान, मो० जावेद हैं। उन्होंने बताया कि घटना में उपयोग किये गए सेमी ओटोमेटिक पिस्टल, 2 टीभीएस अपाची मोटरसाईकिल और लुट के रुपये से 2.5 लाख में खरीदी गई एक आर०वन० फाईव बाईक को भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही बचे हुए अपराधियों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।