ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

नए साल के जश्न के बीच युवक की हत्या से सनसनी, अगले सप्ताह होनी थी शादी; किस्त का पैसा मांगने पर बदमाशों ने ले ली जान

ARARIA: अररिया में नए साल जा जश्न उस वक्त फीका पड़ गया जब एक युवक की बेहरमी से हत्या कर दी गई। युवक अपने भाई बड़े भाई के साथ कहीं जा रहा था। इसी बीच किस्त के पैसों को लेकर आरोपियों

नए साल के जश्न के बीच युवक की हत्या से सनसनी, अगले सप्ताह होनी थी शादी; किस्त का पैसा मांगने पर बदमाशों ने ले ली जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARARIA: अररिया में नए साल जा जश्न उस वक्त फीका पड़ गया जब एक युवक की बेहरमी से हत्या कर दी गई। युवक अपने भाई बड़े भाई के साथ कहीं जा रहा था। इसी बीच किस्त के पैसों को लेकर आरोपियों से विवाद हो गया और नाराज होकर आरोपियों ने चाकू मारकर युवक को मौत के घाट उतार दिया और उसके भाई को भी बुरी तरह से घायल कर दिया है। घटना जोगबनी थाना के मीरगंज की है।


मृतक युवक की पहचान मीरगंज निवासी शराफत के 22 वर्षीय बेटे नसीम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नसीम सोमवार की सुबह अपने भाई कयामुद्दीन के साथ साइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान आरोपी शख्स कैजुम भी अपनी फोर व्हिलर पर सवार होकर पहुंचा। इसी दौरान साइड लेने के सवाल पर बहस शुरू हो गई। कैजुम के यहां बंधन बैंक के किस्त का पैसा भी बकाया था। इस कारण विवाद बढ़ गया और कैजुम ने अपने साथियों के साथ मिलकर नसीम को चाकू मार दिया।


इसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस दौरान जब नसीम के बड़े भाई ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। चाकू लगने से नसीम की मौके पर ही मौत हो जबकि घायल कयामुद्दीन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह ही नसीम की शादी होने वाली थी लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। आरोपी और उनके परिवार के प्रति लोगों में गहरा आक्रोश है।