ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार: मुखिया पति ने भरी सभा में महिला को बांधकर पीटा, पीड़िता ने लगायी न्याय की गुहार

ARARIA: अररिया में एक मुखिया पति ने एक महिला पर बदचलन होने का आरोप लगाया। इसे लेकर पंचायत भी बुलाई गयी। जिसके बाद महिला के दोनों हाथों को बांधकर लटका दिया गया। उसे भद्दी भद्दी

बिहार: मुखिया पति ने भरी सभा में महिला को बांधकर पीटा, पीड़िता ने लगायी न्याय की गुहार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARARIA: अररिया में एक मुखिया पति ने एक महिला पर बदचलन होने का आरोप लगाया। इसे लेकर पंचायत भी बुलाई गयी। जिसके बाद महिला के दोनों हाथों को बांधकर लटका दिया गया। उसे भद्दी भद्दी गालियां दी गयी फिर एक दर्जन दबंगों ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी। महलगांव थाने में मुखिया पति शाहिद आलम सहित दर्जनों लोगों के खिलाफ पीड़िता ने केस दर्ज कराया गया। केस दर्ज होते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। एसपी अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जिसे जेल भेजा गया है।


महलगांव के प्रभारी थानाध्यक्ष किशोर झा ने बताया कि फिलहाल आरोपित तालिबान को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मुखिया पति शाहिद आलम के अलावा मंजर, तालिबान, राशिद समेत कई अन्य लोगों को आरोपी महिला ने बनाया है। मजगामा के वार्ड संख्या 4 की रहने महिला ने थाने में जो केस दर्ज कराया उसमें इस बात का जिक्र है कि 20 जनवरी को वो अपने घर में सोई हुई थी तभी उसका पड़ोसी मुसब्बिर उसके घर में घुस गया।


 इस बीच महिला के ससुर ने मुसब्बिर को देख लिया उसके बाद कमरे का दरवाजा उसने बाहर से बंद कर दिया और शोर मचाने लगा। उसकी शोर सुनकर आस पास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गये। जब लोगों ने दरवाजा खोला तो मुसब्बिर चकमा देकर मौके से भाग खड़ा हुआ। घटना के दूसरे दिन मुखिया पति के फरमान पर पंचायत बुलाई गयी। जिसमें महिला को भी शामिल किया गया। महिला से इस दौरान भरी पंचायत में मुखिया पति शाहिद ने अश्लील बातें भी की। 


जिसके बाद महिला के दोनों हाथों को बांध कर गाली-गलौज किया और इससे भी मन नहीं भरा तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान महिला चीखती रही चिल्लाती रही लेकिन उसे बचाने के लिए कोई सामने नहीं आया। अपने ऊपर हुए जुर्म को महिला बर्दाश्त करती रही लेकिन जब सब्र का बांध टूट गया तब महिला सीधे थाने चली गयी जहां जाकर उसने अपनी आपबीती सुनाई। 


वही वीडियो वायरल होने के बाद मामला एसपी तक पहुंच गया। फिर क्या था एसपी ने मामले की जांच का निर्देश प्रभारी थानाध्यक्ष को दिया। पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन अभी भी कई आरोपी फरार हैं। पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। अब देखना यह होगा कि मुख्य आरोपी मुखिया पति समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है और कब तक महिला को न्याय मिल पाता है।