ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार में अपराधियों का तांडव, अररिया में मुखिया को मारी गोली, हालत नाजुक

ARARIA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार अपराधियों ने अररिया जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां बेखौफ अपराधियों ने मुखिया को निशाना बनाया है। अररिया के नरप

बिहार में अपराधियों का तांडव, अररिया में मुखिया को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार अपराधियों ने अररिया जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां बेखौफ अपराधियों ने मुखिया को निशाना बनाया है। अररिया के नरपतगंज में अपराधियों ने मुखिया को गोली मारी है। गोली लगने से वे  गंभीर रूप से घायल हो गये। 


आनन-फानन में घायल मुखिया को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया है। अब उन्हें पूर्णिया ले जाया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


बताया जाता है कि जिन्हें गोली मारी गयी है वे गोर्राहा बिशनपुर पंचायत के मुखिया अमरेंद्र यादव है। जिन पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस घटना के कारणों का भी पता लगा रही है।