ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार : बिज़नेसमैन के घर में घुसकर 10 लाख की डकैती, जांच में जुटी पुलिस

ARARIA : बिहार के अररिया जिले में अपराधियों ने बिज़नेसमैन के घर से 10 लाख की लूट को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि डेढ़ दर्जन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने लूट की इस वारदात को अं

बिहार : बिज़नेसमैन के घर में घुसकर 10 लाख की डकैती, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

ARARIA : बिहार के अररिया जिले में अपराधियों ने बिज़नेसमैन के घर से 10 लाख की लूट को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि डेढ़ दर्जन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया. मामले की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया. 


घटना आरएस थाना क्षेत्र से महज आधा किलोमीटर दूर वार्ड-3 की रेलवे गुमटी के पास में किराना के थोक एवं खुदरा व्यवसायी विजय कुमार गुप्ता के घर पर हुई. पीड़ित कारोबारी ने बताया कि रात के एक बजे करीब डेढ़ दर्जन डकैतों ने धावा बोल दिया. डकैतों ने कुल्हाड़ी और लोढ़ी सिलबट्टा से घर के मुख्य दरवाजे को तोड़कर प्रवेश किया और चार अलमीरा को तोड़कर नगदी सहित करीब 10 लाख की संपत्ति लूटकर चलते बने.


मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. पीड़ित कारोबारी के बयान के आधार पर छापेमारी की जा रही है. अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की बात पुलिस कह रही है. 

टैग्स