ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

अररिया में मर्डर, कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी को अपराधियों ने मारी गोली

ARARIA : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. राज्य के कई जिलों में हत्या, बलात्कार और लूट जैसी बड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला अररिया जिले का है

अररिया में मर्डर, कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी को अपराधियों ने मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

ARARIA :  बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. राज्य के कई जिलों में हत्या, बलात्कार और लूट जैसी बड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला अररिया जिले का है, जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है, जो कंस्ट्रक्शन कंपनी का मुंशी बताया जा रहा है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात अररिया जिले के बौंसी थाना इलाके की है, जहां रानीगंज प्रखंड के मझुवा पूरब पंचायत स्थित ठोंगा घाट पर पुल के पास अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी. मृतक की पहचान सज्जो यादव (44) के रूप में की गई है, जो पूर्णिया जिले के जानकीनगर स्थित लाडूगढ़ गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. मृतक सज्जो यादव अररिया में ठोंगा घाट पर पुल बनाने वाली कंपनी एनके कन्स्ट्रक्शन का मुंशी बताया जा रहा है.


स्थानीय लोगों के मुताबिक पुल के पास अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी. इसके बाद पता चला कि सज्जो यादव को गोली लगी है. कुछ देर के बाद सज्जो यादव को उनके चचेरे भाई गुड्डू यादव घायल हालत में इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल ले गए, वहां बुधवार अल सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.


वारदात की सूचना मिलते ही अररिया एसपी हृदयकान्त, एसडीपीओ पुष्कर कुमार, बौसी थानाध्यक्ष शिवनाथ ठाकुर, रानीगंज थानाध्यक्ष श्यामनंदन यादव घटनास्थल पर पहुंचे और पुल निर्माण कंपनी के एक और मुंशी चितरंजन कुमार और अन्य लोगों से उन्होंने पूछताछ की. एसपी हृदयकान्त ने बताया की प्रथम दृष्टया आपसी विवाद में हत्या का मामला लग रहा है. एसपी ने कहा कि सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है. 

टैग्स