ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

Araria Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, महिला दारोगा पर तीर-धनुष से किया हमला; जमीन कब्जा करने की खबर पर पहुंची थी पुलिस टीम

ARARIA: बिहार के अररिया में भूमि विवाद सुलझाने पहुची पुलिस टीम पर एक पक्ष के लोगों ने तीर-धनुष से हमला बोल दिया। इस दौरान एक तीर महिला दारोगा के चेहरे पर जा लगा, जिससे वह बुरी तरह

Araria Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, महिला दारोगा पर तीर-धनुष से किया हमला; जमीन कब्जा करने की खबर पर पहुंची थी पुलिस टीम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: बिहार के अररिया में भूमि विवाद सुलझाने पहुची पुलिस टीम पर एक पक्ष के लोगों ने तीर-धनुष से हमला बोल दिया। इस दौरान एक तीर महिला दारोगा के चेहरे पर जा लगा, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। गंभीर हालत में दारोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जोकीहाट के महलगांव थाना क्षेत्र स्थित पोखरिया गांव की है।


दरअसल, पोखरिया गांव में कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, तभी भीड़ में मौजूद असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर तीर-धनुष से हमला बोल दिया। इसी दौरान मौके पर मौजूद जोकीहाट थाने की दारोगा नुशरत परवीन के चेहरे में तीर जाकर धंस गया।


आनन-फानन में घायल महिला दारोगा को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले पर एसपी अमित रंजन ने बताया कि घटनास्थल पर दंडाधिकारी के साथ साथ पुलिस बल को तैनात किया गया है। फिलहाल हालात सामान्य हैं। हमलावरों की पहचान की जा रही है।