ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल

Araria Crime News: NH किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या के बाद सिर अपने साथ ले गए बदमाश

ARARIA: अररिया में गुरुवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब इलाके के लोगों ने एक बीस वर्षीय युवक का सिर कटा शव सड़क किनारे देखा। घटनास्थल पर सिर्फ धड़ पड़ा था और सिर गायब था। आशंका

Araria Crime News: NH किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या के बाद सिर अपने साथ ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: अररिया में गुरुवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब इलाके के लोगों ने एक बीस वर्षीय युवक का सिर कटा शव सड़क किनारे देखा। घटनास्थल पर सिर्फ धड़ पड़ा था और सिर गायब था। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने युवक की पहचान छीपाने के उद्देश्य से सिर अपने साथ लेकर चले गए हैं। घटना फारबिसगंज थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह कुछ ग्रामीण जब बरार ढाबा से आगे एनएच के किनारे जा रहे थे, तभी उनकी नजर सिरकटी लाश पर पड़ी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक का धड़ तो था लेकिन सिर गायब था, जिसके कारण अबतक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 


आशंका जताई जा रही है कि कहीं और युवक की हत्या की गई है और बदमाशों ने धड़ को लाकर एनएच के किनारे फेंक दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की शिनाख्त की कोशिश में जुट गई है।