ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: दारोगा राजीव रंजन हत्याकांड का मुख्य आरोपी अरेस्ट, भारत-नेपाल सीमा से पुलिस ने दबोचा

Bihar Crime News: बिहार के अररिया में पिछले दिनों छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर गांजा तस्करों ने हमला बोल दिया था। इस हमले में एएसआई राजीव रंजन मल्ल की जान चली गई थी।इस मा

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के अररिया में पिछले दिनों छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर गांजा तस्करों ने हमला बोल दिया था। इस हमले में एएसआई राजीव रंजन मल्ल की जान चली गई थी।इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी अनमोल यादव को भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, बीते 12 मार्च की रात यानी होली से ठीक पहले नरपतगंज के फुलकाहा थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर चौक पर गांजा तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने छापेमारी की थी। इस दौरान आरोपियों को छुड़ाने के लिए उनके समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया था। इस हमले में दारोगा राजीव रंजन बुरी तरह से घायल हो गए थे। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई थी। 


इस घटना को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई थी। विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही था। विपक्ष के भारी दबाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजीपी और मुख्य सचिव को तलब किया था और उन्हें जरूरी दिखा निर्देश जारी किए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्णिया रेंज के डीआईजी ने इस मामले की जांच कराई और तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।


पुलिस कांड के मुख्य आरोपी को लगातार तलाश कर रही थी। संभावित जगहों पर पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही थीं लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हत्याकांज का मुख्य आरोपी अनमोल यादव नेपाल भागने की फिराक में हैं। जिसके बाद पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से छापेमारी कर उसे धर दबोचा।