ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में 25 करोड़ के जहर के साथ 6 स्मगलर अरेस्ट, जार में मिला कोबरा का दो लीटर से अधिक विष; कहां होना था इस्तेमाल?

Bihar Crime News: बिहार के अपरिया में पटना से आई वन विभाग की टीम ने 25 करोड़ के कोबरा के विष के साथ 6 स्मगलर को अरेस्ट किया है. तस्कर 40 लाख में किसी शख्स को विष बेचने वाले थे.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के अररिया में वन निभाग और पुलिस की टीम ने 25 करोड़ के जहर के साथ 6 तस्करों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से दो किलो से अधिक कोबरा का विष बरामद किया गया है। जिस जार में विष मिला है उसके ऊपर मेड इन फ्रांस लिखा हुआ है। फिलहाल पुलिस इस पूरे गिरोह को खंगालने में जुट गई है।


दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर पटना से आई वन विभाग की टीम ने बिहार पुलिस के सहयोग से अररिया के फारबिसगंज स्थित सुभाष चौक पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 6 तस्करों को 2.157 किलो कोबरा के विष के साथ दबोचा गया। पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि है वह कोबरा का विष नेपाल और बंगाल से लेकर आते थे। फारबिसगंज में किसी व्यक्ति से 40 लाख में डील फाइनल हुई थी।


गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस को बताया है कि 40 लाख में कोबरा के विष को खरीदने वाला शख्स उसे 25 करोड़ रुपए में किसी दूसरे शख्स के हाथ बेंचने वाला था। रानीगंज थाना में पूछताछ करने के बाद पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस उस व्यक्ति को तलाश कर रही है जो कोबरा के विष को खरीदने वाला था। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता