ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

आरा में युवक की हत्या, रुपये वापस मांगने पर अपराधियों ने मारी गोली

ARA : बिहार के भोजपुर जिले में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि गोली मृतक के सीने में बाएँ तरफ लगी थी. आनन फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए

आरा में युवक की हत्या, रुपये वापस मांगने पर अपराधियों ने मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार के भोजपुर जिले में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि गोली मृतक के सीने में बाएँ तरफ लगी थी. आनन फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. पारिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. 


घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीपरा गांव की बताई जा रही है. मृतक की पहचान उसी गांव के घुरा सिंह के 42 वर्षीय पुत्र धनंजय सिंह के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार, मृतक ने कड़रा गांव के एक युवक को उसने कुछ दिन पूर्व लगभग 4 लाख रुपए कर्ज दिए थे. उसी पैसे को जब भी वह मांगता था तो युवक द्वारा उसे टाल-मटोल किया जा रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चला रहा था. गुरुवार शाम जब वह छत पर बैठा था, तभी युवक अपने एक साथी के साथ छत पर पीछे से चढ़ गया और उसे सीने में गोली मार दी. 


मृतक की परिजनों ने गांव के ही दीपेश कुमार और कड़रा गांव के विनय कुमार पर गोली मारने का आरोप लगाया है. हालांकि मुफस्सिल थानाध्यक्ष अनिल कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रहे हैं. घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है.

टैग्स