ब्रेकिंग
360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड

आरा में युवक का अपहरण, चार घंटे के भीतर बेहोशी की हालत में पुलिस ने किया बरामद

ARRAH: आरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अपराधियों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए च

आरा में युवक का अपहरण, चार घंटे के भीतर बेहोशी की हालत में पुलिस ने किया बरामद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: आरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अपराधियों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार घंटे के भीतर उसे बेहोशी के हालत में युवक को बरामद कर लिया। 


आरा के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सुढनी मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। अपहरण की घटना के पूर्व युवक द्वारा तत्परता दिखाते हुए मोबाइल पर अपने बड़े भाई से घटना की पूरी सूचना दे दी। जानकारी पाते ही बिना समय गवाए बड़े भाई रवि कुमार मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर भाई को ना पाकर घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दिया। 


सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस वरीय अधिकारियों को सूचित करते हुए खोजबीन में जुट गई।तब एएसपी हिमांशु दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।बाद में उदवंतनगर थाने में बैठकर परिजनों एवम जान पहचान वालों विशेषकर दोस्तों से सघन पूछताछ की। मोबाइल लोकेशन के आधार कर महज चार घंटे के भीतर ही युवक को बेहोशी के हालत में खोज निकाला।


मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी संजय कुमार सिंह का 20 वर्षीय पुत्र रवीश कुमार घर से चावल बिक्री करने के लिए परिजनों को जानकारी देकर कसाप गया था।बिक्री कर जब युवक घर लौट रहा था तभी सुढनी मोड़ के पुल के समीप पहुंचते ही बदमाशों ने जबरन बाइक घेर लिया। युवक ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल से अपने बड़े भाई को सूचना दी।


जानकारी मिलते ही बड़ा भाई घटना स्थल पर पहुंचा तो बाइक व चप्पल देख हैरान रह गया। तुरंत उसने इस बात की सूचना पुलिस को दी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर चार घण्टे की भीतर युवक को बेहोशी के हालत में बरामद कर लिया। युवक बेहोश था उसके नाक से खून निकल रहा था। एएसपी हिमांशु जल्द से जल्द बेहतर इलाज के लिए जीरो माइल स्थित निजी अस्पताल में युवक को भर्ती कराया। इस सम्बंध में फिलहाल पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। युवक के बरामद होने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता