ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

आरा में सुबह-सवेरे बुजुर्ग को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत

ARA : भोजपुर जिले के आरा से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने सुबह-सवेरे एक बुजुर्ग को गोली मार दी है. गोली लगने के बाद आनन फानन में घायल को इलाज के लिए

आरा में सुबह-सवेरे बुजुर्ग को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत
First Bihar
2 मिनट

ARA : भोजपुर जिले के आरा से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने सुबह-सवेरे एक बुजुर्ग को गोली मार दी है. गोली लगने के बाद आनन फानन में घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. 


घटना नवादा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर मुहल्ले की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, 60 एअर्शीय बुजुर्ग दालान में सो रहे थे तभी कुछ हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. गोलियों की आवाज़ सुनकर जब परिजन पहुंचे तो खून से लथपथ बुजुर्ग को जमीन पर पड़ा हुआ पाया. जिसके बाद आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि जख्मी बक्सर जिले के नई बाजार का रहने वाले हैं. अपनी रिश्तेदार की शादी में वह आरा आये थे जहां यह घटना घटी. फिलहाल इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता