ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

आरा में ईंट भट्ठे के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर भोजपुर जिले के आरा से सामने आ रही है जहां सरेआम बेखौफ अपराधियों ने ईंट भट्ठे के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई.

आरा में ईंट भट्ठे के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर भोजपुर जिले के आरा से सामने आ रही है जहां सरेआम बेखौफ अपराधियों ने ईंट भट्ठे के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई. गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल किया.


घटना नगर थाना क्षेत्र के बिराहिम नगर की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार ईंट भट्ठे के मैनेजर को हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. फिलहाल अपराधियों ने उसे गोली क्यों मारी, इस बात का अब तक खुलासा नहीं हो सका है.


मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई जिसके बाद नगर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है. इधर हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता