ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

राजधानी में दिनदहाड़े मर्डर : अपराधियों ने पिकअप वैन चालक और खलासी को मारी गोली

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी बेखौफ हो कर हत्या, लूट जैसी घटना का अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला पटना सिटी अनुमंडल फतुहां थाना क्

राजधानी में दिनदहाड़े मर्डर : अपराधियों ने पिकअप वैन चालक और खलासी को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी बेखौफ हो कर हत्या, लूट जैसी घटना का अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला पटना सिटी अनुमंडल फतुहां थाना क्षेत्र के NH-30A के धोवपुल के पास की है जहां अपराधियो ने पिकअप वैन चालक और खालसी को गोली मारी दी है. गोली लगने से वैन चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं खलासी बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए PMCH अस्पताल भेजा.


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पूरे मामले की छान बीन शुरू कर दी. पुलिस ने घटना स्थल से चार खोखा बरामद किया है. पुलिस ने मृतक की पहचान खुसरूपुर के खिरोधरपुर 40 वर्षीय निवासी उदय कुमार के रूप में किया. वहीं घायल खलासी की पहचान 15 वर्षीय गौतम कुमार के रूप में किया. 


बताया जाता है कि पिकअप वैन चालक और खालसी दोनो पिता और पुत्र थे, जो थर्मोकोल का थाली और कटोरी लाद कर फतुहां दनियावां NH-30A के रास्ते सासाराम जा रहे थे. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मंचा हुआ है और सभी परिवार का रो- रो कर बुरा हाल है. हत्या किसी रंजिश के कारण की गई या लूट पाट में हुई है, यह स्प्ष्ट नही हो सका है. फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है. साथ ही हत्या का कारण जानने और हत्यारे की तलाश में जुट गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता