ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

बिहार : अगवा करने बाद तीन साल के मासूम की हत्या, घर के पास ही मिला शव

SUPAUL : सुपौल जिले में एक के दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां 3 साल के एक मासूम को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई है। 16 मार्च को 3 साल के बच्चे के अपहरण की शिकायत पुलिस म

बिहार : अगवा करने बाद तीन साल के मासूम की हत्या, घर के पास ही मिला शव
Editor
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल जिले में एक के दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां 3 साल के एक मासूम को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई है। 16 मार्च को 3 साल के बच्चे के अपहरण की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस की सुस्ती के कारण कोई का एक्शन नहीं हुआ और अब मासूम की डेड बॉडी उसके घर के पास ही बरामद की गई है। 


घटना सदर थाना इलाके के चकडुमरिया गांव की है। यहां 15 मार्च को घर के पास ही खेल रहे 3 साल के प्रिंस को अगवा कर लिया गया था। गांव के लोगों ने देखा था कि एक शख्स बाइक पर बैठाकर प्रिंस को ले जा रहा है। इस शख्स की पहचान गांव के ही जामुन शर्मा के तौर पर की गई थी। बच्चे को अगवा किए जाने की शिकायत पुलिस में 16 मार्च को दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस की लेटलतीफी के कारण अपहरणकर्ताओं ने प्रिंस की हत्या कर दी। 


प्रिंस का शव उसके घर के पास ही बेहद बुरी स्थिति में बरामद किया गया है। खेत से शव मिलने के बाद उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भी भेज दिया इस मामले में देर से एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी जामुन शर्मा के बेटे को पकड़ा है और उससे पूछताछ की जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता