ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

हम नहीं सुधरेंगे!.एंटी करप्शन ब्यूरो ने चतरा में की कार्रवाई, 5 हजार घूस लेते रोजगार सेवक को रंगे हाथ दबोचा

ताया जाता है कि ईटखोरी प्रखंड के नवादा पंचायत और धखेरी पंचायत के रोजगार सेवक उमेश कुमार ने नवादा गांव के रहने वाले विनोद सिंह से मेढबंदी दिलाने के नाम घूस मांग रहा था।

CRIME
घूसखोर गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 Anti-Corruption Bureau Raid: झारखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आए दिन घूसखोरों के खिलाफ कार्रवाई करती है, इसके बावजूद रिश्वतखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दूसरों पर कार्रवाई होता देख इन लोगों के कान तक जूं नहीं रेंगती। ऐसा लगता है कि इन लोगों ने हम नहीं सुधरेंगे की कसम खा रखी है। तभी तो ये दिनदहाड़े घूस लेते नजर आते हैं। हालांकि शिकायत मिलने के बाद जब एसीबी की टीम एक्शन लेती है तब ऐसे लोग हत्थे चढ़ जाते हैं। ताजा मामला चतरा से सामने आई है।


चतरा में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने रोजगार सेवक को 5 हजार रुपये रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया है। चतरा के ईटखोरी में यह कार्रवाई की गयी है जहां रोजगार सेवक उमेश कुमार को एसीबी ने दबोचा है। बताया जाता है कि ईटखोरी प्रखंड के नवादा पंचायत और धखेरी पंचायत के रोजगार  सेवक उमेश कुमार ने नवादा गांव के रहने वाले विनोद सिंह से मेढबंदी दिलाने के नाम घूस मांग रहा था। 


पहले पांच हजार रूपये देने को कह रहा था। तब विनोद पांच हजार देने के लिए ईटखोरी प्रखंड कार्यालय के पास पहुंचा लेकिन इस बात की जानकारी उसने पहले एन्टी करप्शन ब्यूरो को दे दी थी। जब वो पैसे देने के लिए उमेश के पास पहुंचा तभी एसीबी की टीम ने रोजगार सेवक उमेश को 5 हजार रुपये रंगेहाथ घूस लेते हुए दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की आरोपी उमेश कुमार को अपने साथ लेकर रवाना हो गयी है। जहां उससे पूछताछ की जाएगी।