ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

अंतर जिला लुटेरा गिरोह का सुपौल पुलिस ने किया खुलासा, हथियार के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

SUPAUL: लगातार बढ़ रहे अपराधिक घटना के बीच सुपौल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरजिला लुटेरा गिरोह का खुलासा किया है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 5 अपराधियो

अंतर जिला लुटेरा गिरोह का सुपौल पुलिस ने किया खुलासा, हथियार के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: लगातार बढ़ रहे अपराधिक घटना के बीच सुपौल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरजिला लुटेरा गिरोह का खुलासा किया है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 5 अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 पिस्टल, 4 देसी कट्टा, 26 कारतूस, 3 मोबाइल और 3 बाइक बरामद किया गया है।


सुपौल एसपी डी.अमरकेश ने बताया कि एक व्यवसायी के साथ लूटपाट करने के लिए चार मोटरसाइकिल पर सवार 8 अपराधी हवाई चिमनी भट्ठा के पास इकट्ठा हुए थे जिसकी सूचना उन्हें मिली थी। सूचना मिलते ही वीरपुर एसडीपीओ पंकज मिश्रा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष त्रिवेणीगंज,राघोपुर,पिपरा पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। पुलिस को देख अपराधी भागने लगे। 


तभी तीन बाइक पर सवार चार अपराधियों को पकड़ लिया गया। जबकि एक बाइक सवार तीन अपराधीकर्मी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना निवासी कन्हैया उर्फ़ मुरारी चौधरी, बिरेन्द्र कुमार यादव, बभनगामा निवासी आशीष कुमार यादव और राघोपुर थाना क्षेत्र के धरहारा वार्ड नम्बर 10 निवासी अशोक कुमार यादव के रुप में हुई है।


गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर गम्हरिया थाना क्षेत्र से एक अपराधी निरंजन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पांचों अपराधियों के पास से 2 पिस्तौल, 4 देसी कट्टा, 26 कारतूस, एक खोखा, 3 मोबाइल औऱ 3 बाइक बरामद किया गया है। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना से गिरफ्तार अपराधी कन्हैया उर्फ मुरारी चौधरी का अपराधिक इतिहास रहा है इनके विरुद्ध जिले के राघोपुर,पिपरा,मधेपुरा जिले के शंकरपुर औऱ सिंहेश्वर थाना में कुल 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं।


वहीं जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र से हथियार के साथ गिरफ्तार अपराधी निरंजन कुमार के विरुद्ध जिले के पिपरा थाना में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं बताया कि इस लुटेरे गिरोह द्वारा सुपौल और मधेपुरा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाइक से घुम घुमकर सुनसान जगह पर लूटपाट हत्या जैसे संगीन अपराध को अंजाम दिया जाता था।अपराध कर्मियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि गनपगंज वाली रोड में एक गिट्टी बालू के व्यवसायी से लूट की घटना को अंजाम देने के लिए सभी इकट्ठा हुए थे। गिरफ्तार सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता