ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

दूल्हे के लिए नोटों से बनाई गई 14.50 लाख की माला, पिस्टल के बल पर अपराधियों ने लूट लिया

हरियाणा से साढ़े 14 लाख रूपये का नोटो का माला किराये पर राजस्थान में एक दूल्हे के लिए लाया गया था। दूल्हे राजा को पहनाने के बाद इसे वापस करना था। लेकिन रिटर्न करने जाने के दौरान बदमाशों ने पिस्टल के बल पर लूट लिया।

rajasthan news
किराये की माला
© google
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

RAJASTHAN: राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे के लिए लाई गई 14 लाख 50 हजार रुपये की नोटो से सजी माला को बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट लिया। घटना भिवाड़ी के चोपानकी थाना क्षेत्र स्थित चूहड़पुर गांव की है जहां शादी की खुशियां अचानक गम और खौफ में बदल गयी।


शादी में किराए पर लाई गई थी नोटों की माला

बता दें कि 1 जून को चूहड़पुर गांव में आमिर नाम के युवक की शादी थी। आमिर अलवर के किशनगढ़बास क्षेत्र का रहने वाला है, उसके एक रिश्तेदार ने हरियाणा से विशेष रूप से दूल्हे के लिए किराए पर एक नोटो  की माला मंगवाई थी। यह माला 500-500 रुपये के कुल 3000 नोटों से बनाई गई थी, जिसकी कुल कीमत करीब ₹14.50 लाख बताई जा रही है। इस माला को शाद नामक व्यक्ति ने सप्लाई किया था, जो माला की डिलीवरी के बाद उसे वापस ले जाने के लिए शादी समारोह से लौट रहा था।


वापसी के दौरान लूट की वारदात

शादी में दूल्हे को यह मामला पहनाया गया। दूल्हे राजा ने भी खुब फोटोग्राफ्स खिंचवाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। साढ़े 14 लाख का नोटो का माला पूरी शादी में चर्चा का विषय बना हुआ था। लेकिन जब किराये पर लाये गये नोटो के माला को जब शाद वापस हरियाणा ले जाया जा रहा था तब बाइक से जाने के क्रम में एक क्रेटा कार में सवार बदमाशों ने जानबूझकर उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बदमाशों ने हथियार दिखाकर शाद को धमकाया और उसके पास से ₹14.50 लाख की माला लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने शाद के साथ मारपीट भी की, जिससे शाद को सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में किसी तरह उसने पास के थाने तक पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।


पुलिस ने शुरू की जांच, डीएसपी ने दिया बयान

घटना की जानकारी मिलते ही भिवाड़ी डीएसपी कैलाश चौधरी मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की गई। डीएसपी ने बताया कि परिवादी शाद द्वारा दर्ज कराए गए बयान के आधार पर पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन डाटा की सहायता ली जा रही है। डीएसपी ने भरोसा जताया है कि पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की गई नकदी बरामद करेगी।


किराए पर नकदी की माला देना बनता जा रहा चलन

इस घटना के बाद एक नई बहस भी छिड़ गई है कि शादियों में किराए पर नकदी से बनी मालाएं देने का चलन कितना सुरक्षित है। हालांकि यह एक आकर्षण का केंद्र बन चुका है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से यह अत्यंत संवेदनशील भी हो गया है, खासकर जब नकदी खुले रूप में और सार्वजनिक जगहों पर ले जाई जाती है।