ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार : अकाउंट में गलती से आ गए 5.50 लाख रुपये, शख्स बोला- मोदी जी भेजे हैं, वापस नहीं करूंगा

KHAGARIA : बिहार के खगड़िया जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक शख्स के बैंक अकाउंट में अचानक से पञ्च लाख रुपये आ जाने से हड़कंप मच गया. बाद में जब बैंक प्रबंधन ने उससे द

बिहार : अकाउंट में गलती से आ गए 5.50 लाख रुपये, शख्स बोला- मोदी जी भेजे हैं, वापस नहीं करूंगा
First Bihar
2 मिनट

KHAGARIA : बिहार के खगड़िया जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक शख्स के बैंक अकाउंट में अचानक से पञ्च लाख रुपये आ जाने से हड़कंप मच गया. बाद में जब बैंक प्रबंधन ने उससे दोबारा पैसे की मांग की तो उसने कहा कि उसने रुपये खर्च कर दिए. उसने कहा कि पीएम ने वादा किया था क‍ि सभी के खाते में रुपये भेजे जाएंगे। इसी क्रम में उन्‍हें भी ये रकम आयी होगी। यही सोचकर वो काफी खुश भी हुए और उन्‍होंने रुपये न‍िकालकर खर्च भी कर द‍िए. अब जब उसे जेल भेजने की कवायद की जा रही है. 


मामला खगड़िया जिले का है. जानकारी के अनुसार, बैंक ने भूल से रंजीत दास के खाते में साढ़े पांच लाख रुपये भेज दिए. बैंक को जब अपनी भूल का आभास हुआ, तो खाताधारी से साढ़े पांच लाख वापस करने को कहा. मगर शख्स ने इस खुशी में सारे पैसे खर्च कर दिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें साढ़े पांच लाख की रकम भेजी है. अब वे वापस नहीं करेंगे. 


बैंक द्वारा कई बार वापसी को लेकर नोटिस दी गई. बावजूद जब राशि वापस नहीं की गई, तो बैंक द्वारा केस दर्ज कराया गया. इसके बाद मानसी पुलिस द्वारा रंजीत दास को गिरफ्तार कर लिया गया. वह पास के बख्तियारपुर गांव का रहने वाला है. मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि ग्रामीण बैंक द्वारा केस दर्ज कराया गया था. गिरफ्तार रंजीत को जेल भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें