ब्रेकिंग
स्कूल में पढ़ाई के वक्त कुर्सी पर खर्राटे लेते दिखे गुरु जी, वीडियो वायरल; शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालगंगा किनारे बन रहा पटना का वेस्ट टू वंडर पार्क, 38 कलाकृतियां होंगी खास आकर्षण; जानिए कब तक होगा तैयारBihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलस्कूल में पढ़ाई के वक्त कुर्सी पर खर्राटे लेते दिखे गुरु जी, वीडियो वायरल; शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालगंगा किनारे बन रहा पटना का वेस्ट टू वंडर पार्क, 38 कलाकृतियां होंगी खास आकर्षण; जानिए कब तक होगा तैयारBihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरल

अवैध संबंध में पति बन रहा था रोड़ा, नेपाली प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने उतारा मौत के घाट

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले में कलयुगी पत्नी की करतूत सामने आई है। जिसने प्रेमी से अवैध संबंध के चक्कर में पति की हत्या करवा दी। दो बच्चों की मां की इस करतूत से हर कोई हैरा

अवैध संबंध में पति बन रहा था रोड़ा, नेपाली प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने उतारा मौत के घाट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले में कलयुगी पत्नी की करतूत सामने आई है। जिसने प्रेमी से अवैध संबंध के चक्कर में पति की हत्या करवा दी। दो बच्चों की मां की इस करतूत से हर कोई हैरान है। वैशाली पुलिस ने आज स्कूल गार्ड की हत्या का खुलासा किया है। महिला समेत चार अपराधियों को पुलिस ने दबोचा है।


घटना के बारे में बताया जाता है कि पिछले दिनों स्कूल में गार्ड की नौकरी करने वाले जीतेंद्र कुमार नामक व्यक्ति की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में लगी थी। पुलिस ने आज इस मामला का खुलासा किया है। पुलिस की माने तो 3 अपराधियों को और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। 


गिरफ्तार महिला के संबंध में पुलिस ने बताया कि वो मृतक गार्ड की पत्नी है जो दो बच्चों की मां है। उसी ने साजिश रचकर अपने पति की हत्या करवाई है। महिला की पहचान रेखा देवी के रूप में हुई है जो स्कूल के गार्ड जीतेंद्र कुमार की पत्नी है। वैशाली एसपी ने बताया कि सिक्स लेन पुल का काम चल रहा है। यहां काम करने वाले एक नेपाली युवक से इस महिला का अवैध संबंध था। 


पति इस अवैध संबंध का बराबर विरोध किया करता था लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थी। महिला ने साजिश रचकर पति की हत्या करायी। घटना वैशाली के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र का है जिसका खुलासा वैशाली पुलिस ने किया है। पुलिस ने महिला समेत 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक लोडेड देसी कट्टा, 5 मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता