ब्रेकिंग
‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल✦Bihar MLC Election : ‘दिमाग नर्वस कर गया है...’ निशांत को लेकर अनंत सिंह के बयान पर नीरज कुमार का पलटवार, कहा - ‘मूर्ख मार्तंड पर नहीं करता बात, एक ही इंजेक्शन में हो गए बेचैन...✦दुर्गा पूजा में पटना की सड़कों पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना जाम में फंसकर हो जाएंगे परेशान! चेक करें रूट✦बंदर को बचाने में गई युवक की जान, खड़े ट्रक में घुसी बाइक; 16 वर्षीय साथी गंभीर✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल✦Bihar MLC Election : ‘दिमाग नर्वस कर गया है...’ निशांत को लेकर अनंत सिंह के बयान पर नीरज कुमार का पलटवार, कहा - ‘मूर्ख मार्तंड पर नहीं करता बात, एक ही इंजेक्शन में हो गए बेचैन...✦दुर्गा पूजा में पटना की सड़कों पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना जाम में फंसकर हो जाएंगे परेशान! चेक करें रूट✦बंदर को बचाने में गई युवक की जान, खड़े ट्रक में घुसी बाइक; 16 वर्षीय साथी गंभीर

एक फूल दो माली: अवैध संबंध में युवक की हत्या, लाश को गायब करने की कोशिश नाकाम

MUNGER: एक फूल दो माली की कहानी तो आपने सुनी ही होगी ऐसा ही कुछ मामला मुंगेर में देखने को मिला। मुंगेर में अवैध संबंध के चक्कर में युवक जान चली गयी। बताया जाता है कि मृतक अपना घर द

एक फूल दो माली: अवैध संबंध में युवक की हत्या, लाश को गायब करने की कोशिश नाकाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: एक फूल दो माली की कहानी तो आपने सुनी ही होगी ऐसा ही कुछ मामला मुंगेर में देखने को मिला। मुंगेर में अवैध संबंध के चक्कर में युवक जान चली गयी। बताया जाता है कि मृतक अपना घर द्वार छोड़कर एक महिला के साथ रहता था। उसी महिला का अवैध संबंध मकान मालिक के बेटे के साथ था। 


मकान मालिक के बेटे ने युवक सोनू पासवान को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी बात से गुस्साएं निशू ने सोनू पासवान की हत्या कर दी और लाश को गायब करने की कोशिश की। लेकिन मृतक के परिजनों ने शव को ठिकाने लगाने वालों को एम्बुलेंस के साथ दबोच लिया। 


मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में 28 साल के सोनू पासवान की अवैध प्रसंग में हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार सोनू पासवान एक महिला के साथ जेआरएस कॉलेज नौलख्खा के पास ललन यादव के घर में किराए पर रहता था। यहां रहकर दोनों सब्जी बेचा करते थे। इसी महिला का संबंध नौलखा निवासी ललन यादव के पुत्र निशु से भी था। शनिवार को निशु यादव ने उक्त महिला को सोनू पासवान के साथ संदिग्ध हालत में देख लिया जिसके बाद आवेश में आकर उसने सोनू की हत्या के उद्धेश्य से दीवार से नीचे गिरा दिया। 


जिसके बाद सोनू को बेहोशी की हालत में नीशू ही अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को नदी में बहाने के उद्धेश्य से एम्बुलेंस से ले जाया जा रहा था। तभी चूहाबाग के पास परिजनों ने एंबुलेंस को जबरन रुकवाया। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। 


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस में बैठे लोगों को गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई में जुटी गयी। वही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को दाह संस्कार के लिए परिजनों के हवाले किया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं।  पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।