ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

मोतिहारी में युवक की चाकू मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, SIT का गठन

MOTIHARI: मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के अगरवा मुहल्ले में गुरुवार शाम एक 20 वर्षीय युवक गोलू कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक गोलू कुमार, बेलीसराय का निवासी था। घटना

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के अगरवा मुहल्ले में गुरुवार शाम एक 20 वर्षीय युवक गोलू कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक गोलू कुमार, बेलीसराय का निवासी था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


परिजनों और स्थानीय लोगों में इस घटना को आक्रोश देखा जा रहा है। घटना को लेकर मृतक के ममेरे भाई संजू ने बताया कि गोलू का कुछ दिन पूर्व अगरवा मुहल्ले के विशाल नामक युवक से विवाद हुआ था। बुधवार रात को दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी, जिसके बाद विशाल ने धमकी दी थी कि अगर अगरवा मुहल्ले में दिखा तो हत्या कर देंगे। गुरुवार शाम गोलू जैसे ही अगरवा की ओर गया, तो बाइक सवार चार युवकों ने उसका पीछा किया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।


 हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल गोलू काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। एक स्थानीय लड़की की नजर पड़ी, तो उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए और वहां हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। 


सदर एएसपी शिवम धाकर खुद मौके पर कैंप कर रहे हैं और परिजनों को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


टैग्स