ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

BIHAR: बेगूसराय में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर की तोड़फोड़

घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधी के घर पर हमला बोला और जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान मुख्य सड़क को जामकर जमकर हंगामा मचाया। जिसके कारण घंटों यातायात बाधित रहा। लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इस बार अपराधियों ने बेगूसराय जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां मामूली विवाद ने बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। जहां दो महिलाओं के बीच हो रही कहासुनी मारपीट में बदल गई और बदमाशों ने एक युवक सुजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। 


घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला वार्ड- 15 की है जहां एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संजय साह के 22 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने अपराधी के घर पर चढ़कर तोड़फोड़ की और मुख्य सड़क को जामकर हंगामा मचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद भगवानपुर थाना पुलिस नौला गांव पहुंची। जिसके बाद पूरे मामले की छानबीन शुरू की गई। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।


बताया जाता है कि अपराधियों ने दिनदहाड़े सुजीत को गोली मारकर हत्या की, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधी के घर पर हमला बोल दिया। आरोपी के घर पर जमकर तोड़फोड़ की और मुख्य सड़क को जाम कर हंगामा मचाया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं । इस दौरान लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने पुलिस से मामले की शीघ्र जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। आरोपियों की गिरफ्तार और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाये जाने की मांग की। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता