ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

फर्जी ADM बनकर बिहार में घूम रहा था युवक, पुलिस से मांगी एस्कॉर्ट तो हुआ गिरफ्तार

भारत सरकार और अपर कलेक्टर लिखी गाड़ी से बिहार के पश्चिमी चंपारण में घूम रहा युवक खुद को मजिस्ट्रेट बता थानेदार से एस्कॉर्ट मांगने लगा। कहाकि मैं यूपी के लखीमपुर खीरी का ADM हूं। मुझे गांव जाना है एस्कॉर्ट का इंतजाम कीजिए। फिर क्या हुआ जानिए..

bihar
कार पर भारत सरकार का बोर्ड लगाकर पहुंचा था थाने
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण के रामनगर थाने की पुलिस ने एक फर्जी एडीएम को पकड़ा है। जो खुद को मजिस्ट्रेट बता थानेदार से एस्कॉर्ट मांग रहा था। जिस कार से वो थाने में पहुंचा था उस पर भारत सरकार लिखा हुआ बोर्ड लगा रखा था। उसकी बातों को सुनकर थानेदार को शक हो गया जब उन्होंने आईकार्ड और दस्तावेज की जांच की तब दूध का दूध पानी का पानी हो गया। 


खुद को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) बताने वाले एक युवक को रामनगर थाना पुलिस ने फर्जीवाड़े के आरोप में हिरासत में ले लिया है। युवक सरकारी बोर्ड लगी कार में घूम रहा था और पुलिस से एस्कॉर्ट की मांग कर रहा था। उसकी हरकतों पर शक हुआ, जिसके बाद मामला खुलकर सामने आया।


कार पर लगा था "भारत सरकार" और "अपर कलेक्टर" का बोर्ड

मामला 5 मई दिन मंगलवार की है जब यूपी के हरीनगर शुगर मिल कॉलोनी के रहने वाले जयशंकर झा अपनी कार पर "भारत सरकार" और "अपर कलेक्टर" लिखा बोर्ड लगाकर SDPO कार्यालय पहुंचा। वहां उसने खुद को लखीमपुर खीरी (यूपी) का एडीएम बताया और एएसपी से मिलने की इच्छा जाहिर की। एएसपी नहीं मिलने पर वह रामनगर थाना पहुंचा और थानाध्यक्ष से गांव जाने के लिए पुलिस एस्कॉर्ट की मांग करने लगा।


थानाध्यक्ष को हुआ शक, मांगे गए दस्तावेज

रामपुर थाने के थानेदार ललन कुमार को युवक की बातों पर शक हुआ। उन्होंने जब उससे पहचान से जुड़े दस्तावेज मांगे, तो युवक ने एक आई कार्ड दिखाया जिसमें उसका नाम और पद "एडीएम" लिखा था। दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच में आई कार्ड फर्जी प्रतीत हुआ, जिसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया।


फर्जी दस्तावेज और गाड़ी भी जब्त

पुलिस ने जब युवक से पूछताछ के दौरान ज्वाइनिंग लेटर और अन्य कागजात मांगा तब उसकी सत्यता की जांच की गयी। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया सभी दस्तावेज संदिग्ध और जाली पाये गये हैं। युवक के पास जो कार थी, उस पर "अपर कलेक्टर भारत सरकार" लिखा हुआ बोर्ड लगा था। गाड़ी के संबंध में पता चला कि वह युवक के पिता अभय कुमार झा की कार है, जो हरीनगर शुगर मिल में केन विभाग में पदाधिकारी हैं। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है और उसके द्वारा प्रस्तुत सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।