ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

घर के सदस्यों के साथ छत पर सो रहे व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, ईंट से कुचलकर मारा लेकिन किसी को नहीं लगी भनक

सुबह जब सभी की आंख खुली तो देखा कि मृत अजय सिंह अपने बिस्तर पर लहूलुहान पड़े हुए है, जिसे आनन फानन में सभी उठाकर हॉस्पिटल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: बिहार के सारण जिले में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब वह घर की छत पर सोया हुआ था, तभी ईंट से कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के वक्त छत पर 7 लोग सोये हुए थे। लेकिन किसी को इस घटना की भनक तक नहीं लगी।


घटना सारण के गड़खा थाना क्षेत्र के लाढ़पुर गांव की है। जहां अहले सुबह छत पर सोये एक व्यक्ति की ईट से सिर पर हमला कर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान लाढ़पुर गांव निवासी सजीवन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र अजय सिंह के रूप में हुई है।


मृतक के परिजनों ने बताया कि बीती रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर छत पर सोने चले गए थे। सुबह जब सभी की आंख खुली तो देखा कि मृत अजय सिंह अपने बिस्तर पर लहूलुहान पड़े हुए है, जिसे आनन फानन में सभी उठाकर हॉस्पिटल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 


परिवार वालों ने घटना की जानकारी गड़खा थाना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और  पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। परिजन हत्यारों की पहचान कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। 

रमिन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट