ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

BIHAR: रातभर नचाईब रे कजलवा..हई मरद रंगबाज, आर्केस्ट्रा डांसर के साथ शख्स ने लगाए ठुमके, कट्टा लहराकर किया फायरिंग

आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ भोजपुरी के अश्लील गानों पर देसी कट्टा लहराकर ठुमके लगाते इस शख्स की तस्वीर किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वह वीडियो अब मोतिहारी में तेजी से वायरल हो रहा है, जो PDS दुकानदार ओम प्रकाश यादव की बेटी की शादी का है।

bihar
हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद आज भी बिहार में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आ रहा है। कभी-कभी तो इस दौरान लोगों की जान भी चली जाती है। इस तरह की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए पुलिस हमेशा तत्पर रहती है लेकिन कुछ लोग हर्ष फायरिंग को स्टेटस सिंबल मानते हैं, लोगों को यह दिखाना चाहते हैं कि वो कितना दबंग है। 


अपनी झूठी शान को दिखाने के लिए कुछ लोग शादी समारोह या किसी कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग करते हैं। यह भी ख्याल नहीं रखते कि इससे किसी को नुकसान पहुंच सकता है। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में सामने आया है. जहां बंजरिया थाना के सिमरिया गांव में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की गई।


पीडीएस दुकानदार ओम प्रकाश यादव की बेटी की शादी में एक युवक खुलेआम देसी कट्टा लहराकर और तमंचे पर डिस्को करते नजर आया। वह आर्केस्ट्रा के स्टेज पर चढ़कर अचानक फायरिंग करने लगा। नर्तकी को अपने पास बुलाकर देसी कट्टा लहराने लगा। इस दौरान भारी संख्या में लोग उस वक्त मौजूद थे। जरा सी चुक होती तो लोगों की जान भी जा सकती थी।


 बिना इसके परवाह किये युवक कट्टा लहराता रहा और फायरिंग करता रहा। अब सवाल यह उठता है कि प्रशासन की इतनी सख्ती के बावजूद लोग इस तरह की हरकत क्यों कर रहे हैं?  कही ना कही किसी के मोबाइल में यह हरकत कैद हो जा रहा है और देखते ही देखते वह वीडियो वायरल हो रहा है। 


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हर्ष फायरिंग करने वाले की पहचान करती है फिर उसकी गिरफ्तारी हो पाती है। इससे पहले एक मुखिया द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्टल से शादी समारोह में फायरिंग की गयी थी। पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज की थी लेकिन मुखिया की गिरफ्तारी आज तक नहीं हो पाई। अब देखना यह होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई कर पाती है?

मोतिहारी से सोहराब आलम साहिल की रिपोर्ट