ब्रेकिंग
Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन✦भरत तिवारी हत्याकांड की जांच का मामला पहुंचा गृह विभाग, सांसद सुधाकर सिंह के पत्र पर कार्रवाई के निर्देश✦तिरहुत शिक्षक MLC चुनाव: BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह को मिला जीत का सर्टिफिकेट, 594 वोटों से दर्ज की जीत✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन✦भरत तिवारी हत्याकांड की जांच का मामला पहुंचा गृह विभाग, सांसद सुधाकर सिंह के पत्र पर कार्रवाई के निर्देश✦तिरहुत शिक्षक MLC चुनाव: BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह को मिला जीत का सर्टिफिकेट, 594 वोटों से दर्ज की जीत

नौंवी की छात्रा के साथ शिक्षक ने की गंदी हरकत, आक्रोशित ग्रामीणों ने की जान से मारने की कोशिश

BHAGALPUR : भागलपुर में गुरु और शिष्या के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. खरीक में उच्च विद्यालय, अठगामा में नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल के ही एक शिक्षक ने

नौंवी की छात्रा के साथ शिक्षक ने की गंदी हरकत, आक्रोशित ग्रामीणों ने की जान से मारने की कोशिश
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर में गुरु और शिष्या के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. खरीक में उच्च विद्यालय, अठगामा में नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल के ही एक शिक्षक ने छेड़खानी की है. छात्रा ने जब शिकायत की तो लोगों का हुजूम स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगा. लोगों ने आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर बवाल काटा. 


लोगों ने बताया कि छात्रा रजिस्ट्रेशन कराने स्कूल गयी थी. इसी दौरान शिक्षक महेश कुमार ने छात्रा से छेड़खानी की. छात्रा कि शिकायत पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगी. इतना ही नहीं उन्होंने दोषी शिक्षक के साथ मारपीट भी की. मामले की सूचना मिलते ही दल-बल के साथ बिहपुर थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की. लाख समझाने के बाद भी लोग धक्का-मुक्की करते रहे. वहीं पुलिस ने कोविड नियम का उल्लंघन करने पर 70 ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. 


इधर पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. सारी कार्रवाई पूरी होने के बाद शिक्षक को जेल भेज दिया जाएगा. इधर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गाड़ी पर पथराव, तोड़फोड़ का प्रयास, लॉकडाउन की गाइडलाइन का उल्लंघन करने व आरोपी शिक्षक को जान से मारने की नीयत से पुलिस के कब्जे से छुड़ाने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है. 

टैग्स