ब्रेकिंग
देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू

Meerut: मौत के बाद कैसे जाते हैं परलोक? जानने की उत्सुकता में 9वीं के छात्र ने खुद को किया शूट

Meerut: उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक लड़के ने परलोक के बारे में जानने की उत्सुकता में खुद को गोली मार ली। 15 साल के लड़के ने परिवार के सामने ही खुद को शूट कर लिया.

crime news
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Meerut: हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से है, जहां 15 साल के एक लड़के ने परलोक के बारे में जानने की उत्सुकता में खुद की जान ले ली। लड़के ने अपने परिवार के सामने ही खुद को गोली मार ली, जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बेहद ही चौका देने वाली ये वारदात मेरठ शहर के एपेक्स कॉलोनी में हुई है। 


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिवार के लोगों ने अब तक कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है। खबरों के मुताबिक 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले युवराज राणा ने अपनी मौत से पहले गूगल और यूट्यूब पर 'गरुड़ पुराण', 'मृत्यु के बाद क्या होता है', मृत्यु के तरीके' और 'मृत्यु के बाद आत्मा कहां जाती है' के बारे में सर्च किया था। 


आपको बता दें कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल को बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि बच्चे के पास पिस्तौल कहां से आई थी।


खबरों के मुताबिक मृतक युवराज गलत लड़कों की संगति में पड़ गया था और आए दिन अपनी मां और भाई से डांट खाता था। जिसके कारण वो परेशान रहने लगा था और घर के लोगों से बात भी नहीं करता था।

टैग्स