ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

GOPALGANJ: 8 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

GOPALGANJ: गोपालगंज पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। आठ साल के बच्चे का अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को

bihar
हत्या का खुलासा
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। आठ साल के बच्चे का अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अपराध में इस्तेमाल किए गए लाल गमछे को भी जब्त कर लिया है। 


बताया जाता है कि बीते 7 जून को मीरगंज थाना क्षेत्र के हरपुर गांव से एक आठ वर्षीय बच्चा लापता हो गया था। बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने की बात सामने आई थी। 8 जून को पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, आज सुबह बच्चे का शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों, इंद्र कुमार और सुरेश यादव को गिरफ्तार किया है।


 हथुआ के एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने बच्चे की गला घोंटकर हत्या की थी और अपराध में इस्तेमाल किए गए लाल गमछे को भी जब्त कर लिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि हत्या का कारण दो दिन पहले सुदामा यादव के घर आई बारात में ऑर्केस्ट्रा देखने के दौरान आरोपियों और बच्चे के परिवार के बीच हुआ मामूली विवाद था। 


दोनों आरोपियों को एकदंगा पंचायत से गिरफ्तार किया गया। इंद्र यादव पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन गड्ढे में गिरने से उसके पैर में चोट लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।