ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बिहार में अपराधी बेलगाम, सीवान में सीएसपी संचालक से 8.5 लाख की लूट

SIWAN : सूबे में अपराध की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. इस वक्त खबर सामने आ रही है सीवान से जहां अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को अपना निशाना बनाया है. अपराधी दिनदहाड़े साढ़े आठ लाख

FirstBihar
Admin
1 मिनट
SIWAN : सूबे में अपराध की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. इस वक्त खबर सामने आ रही है सीवान से जहां अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को अपना निशाना बनाया है. अपराधी दिनदहाड़े साढ़े आठ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के बालचंद्र हाता की है. बताया जा रहा है कि तीन बाइक सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक पैसा लेकर जा रहे सीएसपी संचालक का बाइक सवार अपराधी पहले से पीछा कर रहे थे. अचानक मौक़ा देखते ही उन्होंने हमला बोलते हुए पैसा लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि एसपी नवीन चन्द्र झा खुद घटनास्थल पहुंच कर तहकीकात कर रहे हैं. सीवान से चंदन की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता