ब्रेकिंग
प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, कहा..बायोडाटा हमारे कार्यालय में जमा करें आरजेडी विधायक बोगो सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया बरी; क्या है मामला?पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र सरकार को दिए यह निर्देशNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराप्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, कहा..बायोडाटा हमारे कार्यालय में जमा करें आरजेडी विधायक बोगो सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया बरी; क्या है मामला?पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र सरकार को दिए यह निर्देशNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौरा

72 घंटे से लापता ई-रिक्शा चालक का मिला शव, धड़ से अलग था सिर

JAMUI: 72 घंटे से लापता टोटो चालक की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। 3 फरवरी से ही वो अचानक लापता हो गया था जिसकी तलाश में परिजन जुटे थे। युवक की लाश टाउन

72 घंटे से लापता ई-रिक्शा चालक का मिला शव, धड़ से अलग था सिर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: 72 घंटे से लापता टोटो चालक की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी।  3 फरवरी से ही वो अचानक लापता हो गया था जिसकी तलाश में परिजन जुटे थे। युवक की लाश टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा किऊल नदी के निमिया घाट के पास से पुलिस ने बरामद किया है। युवक की हत्या निर्मम तरीके से की गई है। उसका सिर धड़ से अलग था। 


मृतक की लाश उसके घर से 50 मीटर की दूरी पर मिली है। शव को देखने से ऐसा लगता है कि उसकी धारदार हथियार से हत्या की गयी है। धारदार हथियार से धड़ से गर्दन को अलग कर दिया गया है। मृतक की पहचान अमन कुमार 20 वर्ष पिता विनोद कुमार सिंह सदर थाना क्षेत्र के बिहारी मोहल्ले के रूप में हुईं है। 


इस घटना के बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच गहमागहमी भी देखा गया। परिजनों ने पुलिस यह भी आरोप लगाया की तीन से दिन अमन लापता था। पुलिस ने सही से कार्रवाई नहीं की। वही पुलिस ने बताया की बीते मंगलवार को युवक की लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गई थी।


जानकारी के अनुसार मृतक युवक बीते 3 फरवरी से लापता था।जिसे लेकर परिजनों के द्वारा मलयपुर थाना में 4 फरवरी रविवार को लापता होने की सूचना दिया था।युवक मलयपुर और जमुई के बीच टोटो चलाता था।मलयपुर पुलिस ने इस मामले में लावारिश स्थिति में पतनेश्वर चौक के पास से एक टोटो भी बरामद किया था। टोटो की पहचान मृतक युवक के परिजनों के द्वारा किया गया था।


इधर मामले को लेकर लापता युवक के भाई सुमन कुमार ने बताया कि उसका भाई अमन कुमार(20) मलयपुर से जमुई के बीच टोटो चलता था।जो तीन जनवरी को दिन के एक बजे जमुई से टोटो लेकर निकला था।देर शाम तक घर नहीं लौटने पर घर वाले को लगा  कि वह सवारी लेकर रिजर्व में चला गया है।लेकिन रविवार को 4 फरवरी को भी जब वह घर नहीं आया तो उसकी लापता होने की सूचना मलयपुर पुलिस को दी।सुमन ने बताया की 10 दिन पहले सतगामा इलाके के एक शख्स से उसका झगड़ा भी हुआ था। परिजन इसे हत्या बता रही है।


इस मामले में सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि खैरमा इलाके में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।पुलिस वैज्ञानिक तरीके से घटना की जांच कर रही है एफएससीएल की टीम बुलाई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता