ब्रेकिंग
Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी

6 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर लाश को घर में दफनाया, हत्यारा पड़ोसी चढ़ा पुलिस के हत्थे

SUPAUL: सुपौल में एक पड़ोसी का हैवान चेहरा सामने आया है। जिसने 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी और फिर शव को अपने ही घर में दफना दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ

 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर लाश को घर में दफनाया, हत्यारा पड़ोसी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SUPAUL: सुपौल में एक पड़ोसी का हैवान चेहरा सामने आया है। जिसने 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी और फिर शव को अपने ही घर में दफना दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वही आरोपी के पिता को भी हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ जारी है।    


सुपौल के सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 स्थित इस्लामपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बेरहम पड़ोसी ने घर के सामने से गुजर रही 6 साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी। और साक्ष्य को छिपाने के मकसद से अपने ही घर में शव को दफना दिया। आरोपी की इस करतूत से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजन आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। 


मृतका के परिजनों का कहना है कि आरोपी राशिद ने उनके घर से बर्तन और मोबाइल की चोरी की थी। राशिद को चोरी करते उनकी 6 वर्षीय बच्ची सानिया उर्फ आमना ने देख लिया था। राशिद को यह लगने लगा कि कही वह अपने घरवालों को यह बात ना बता दें। फिर क्या था इस घिनौने करतूत को अंजाम दे डाला। घर के पास से गुजर रही बच्ची पर जब राशिद की नजर पड़ी। बच्ची को उठाकर वह घर के अंदर ले गया और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी जिसके बाद घर में जमीन खोदकर शव को उसमें दफना दिया। यह उसने इसलिए किया था कि ऐसा करने से किसी को इस घटना की भनक तक नहीं लगेगी। 


घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। लेकिन तभी हाथ में चाकू और शराब के नशे में धुत होने के कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर बेटी की तलाश में परेशान घरवालों ने हर वो जगह उसे खोजा लेकिन सफलता नहीं मिली। शक के आधार पर घरवालों ने आरोपी राशिद के घर में घुसकर सानिया की तलाश की लेकिन जब वे वहां पहुंचे तो घर में चारों ओर फैले मिट्टी को देख उनका शक यकीन में बदल गया।


 जब परिजनों ने मिट्टी हटाया तो जमीन के अंदर दबी बेटी की लाश पर नजर गयी। जिसे देख उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लिया जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी चोरी के केस में जेल जा चुका है। 


मासूम की हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद वह शराब में धुत था और चाकू लेकर घुम रहा था जिसे पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इलाके के लोग भी पड़ोसी की इस करतूत से हैरान है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।     

 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर लाश को घर में दफनाया, हत्यारा पड़ोसी चढ़ा पुलिस के हत्थे

 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर लाश को घर में दफनाया, हत्यारा पड़ोसी चढ़ा पुलिस के हत्थे

 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर लाश को घर में दफनाया, हत्यारा पड़ोसी चढ़ा पुलिस के हत्थे

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता