ब्रेकिंग
बिहार में तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर में डॉक्टर की मौत, पिता भी गंभीर रूप से घायलमुजफ्फरपुर में चल रहा था साइबर ठगी का बड़ा खेल, निशाने पर थे ब्रिटेन के लोग; पुलिस की दबिश में पकड़ा गया मास्टरमाइंडBihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानBihar weather :बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून! 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसमबिहार में तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर में डॉक्टर की मौत, पिता भी गंभीर रूप से घायलमुजफ्फरपुर में चल रहा था साइबर ठगी का बड़ा खेल, निशाने पर थे ब्रिटेन के लोग; पुलिस की दबिश में पकड़ा गया मास्टरमाइंडBihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानBihar weather :बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून! 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसम

50 हजार का ईनामी अपराधी लोचन यादव समेत 5 गिरफ्तार, हथियार और कारतूस भी बरामद

MADHUBANI: मधुबनी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। 50 हजार के ईनामी सहित 5 कुख्यात अपराधी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गये। इनके पास से एक देसी कट्टा, 17 कारतूस, एक खोखा बरामद किया गय

50 हजार का ईनामी अपराधी लोचन यादव समेत 5 गिरफ्तार, हथियार और कारतूस भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। 50 हजार के ईनामी सहित 5 कुख्यात अपराधी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गये। इनके पास से एक देसी कट्टा, 17 कारतूस, एक खोखा बरामद किया गया है। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने फुलपरास थाना क्षेत्र में कार्रवाई की।


पचास हजार का ईनामी कुख्यात लोचन यादव सहित सुनील यादव, विरेंद्र यादव, अविनाश यादव और संतोष यादव को एसटीएफ और लोकल पुलिस ने पकड़ा है। मधुबनी SP सुशील कुमार ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि फुलपरास का कुख्यात व तीन दर्जन से अधिक गंभीर मामले के आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार किया गया है। 


सुनील यादव की पत्नी प्रमिला देवी नगर पंचायत चुनाव में उप मुख्य पार्षद पद की प्रत्याशी हैं। सुनील यादव मतदाताओं को प्रमिला देवी के पक्ष में वोट देने का दबाव डाल रहा था। इस बात की शिकायत मधुबनी SP सुशील कुमार को मिली। जिसके बाद एसपी सुशील कुमार ने STF व अन्य थानों की पुलिस को सुनील यादव को पकड़ने का निर्देश दिया। 


जिसके बाद फुलपरास थाना क्षेत्र के बरहीगांव में घेराबंदी कर सुनील यादव को सरेंडर करने को कहा गया लेकिन उसने गोली चला दी जिसके बाद STF ने जवाबी कार्रवाई की। एसटीएफ ने तीन दर्जन से ज्यादा मामले में फरार 50 हजार का ईनामी कुख्यात लोचन यादव सहित सुनील यादव, विरेंद्र यादव,अविनाश यादव और संतोष यादव को धर दबोचा। इनके पास से एक पिस्टल,1 देसी कट्टा,17 जिंदा कारतूस,1 खोका, 3 मोबाइल बरामद किया है।