ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

24 घंटे में 5 लोगों की संदिग्ध मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां करगहर थाना क्षेत्र में बीते 24 घंटे के भीतर 5 लोगों की संदिग्ध मौत हो गयी है। मृतकों में दो युवक सगे भाई बताये जा रहे हैं

24 घंटे में 5 लोगों की संदिग्ध मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां करगहर थाना क्षेत्र में बीते 24 घंटे के भीतर 5 लोगों की संदिग्ध मौत हो गयी है। मृतकों में दो युवक सगे भाई बताये जा रहे हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है वहीं इलाके में हड़कंप का माहौल है। 


मिली जानकारी के अनुसार बड़की खरारी निवासी अर्जुन पासवान के दो बेटे बुद्धू पासवान और चंदन पासवान की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है जबकि उसी गांव के धनंजय सिंह और संजय सिंह की भी अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इसके अलावा बगल के गांव बभनी पहाड़ी में मनीष सिंह नामक एक युवक की मौत हो गई है। मृतकों में 4 लोगों के शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है जबकि एक मृतक के शव के दाह संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई है।


बताया जा रहा है कि गांव के कुछ अन्य लोग भी बीमार है। जिनका इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। एक के बात एक हुई  मौत के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। इसकी स्पष्ट जानकारी भी नहीं मिल पा रही है लेकिन दो बेटो को खोने वाले पिता  अर्जुन पासवान का कहना है कि उसके दोनों पुत्रों की मौत ब्रेन हेमरेज से हुई है। जबकि मनीष सिंह के पिता का कहना है कि उसके पुत्र की मौत पेट और कमर में असहनीय दर्द के बाद आंख की रोशनी चले जाने के कारण हुई है।


मृतक मनीष के पिता जगदीश सिंह कहते हैं कि कभी-कभी वह शराब का सेवन किया करता था लेकिन मौत कैसे हुई इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस पूरे घटनाक्रम से अनभिज्ञता जता रही है जबकि इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं। हालांकि यह जांच का विषय है कि 24 घंटे के भीतर इतने लोगों की मौत कैसे हुई?

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता