ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar News : MLA और MLC में क्या अंतर होता है? जानिए चुनाव का तरीका, वेतन और कानूनी अधिकार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar News : MLA और MLC में क्या अंतर होता है? जानिए चुनाव का तरीका, वेतन और कानूनी अधिकार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप

5 दिन से लापता युवक का मिला शव, हाथ-पैर बांधकर की गयी हत्या

NALANDA: 5 दिनों से लापता युवक का हाथ-पैर बंधा शव गांव के ही एक पुराने मकान से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के केबल विगहा गांव निवासी रामदेव चौहान के 3

5 दिन से लापता युवक का मिला शव, हाथ-पैर बांधकर की गयी हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: 5 दिनों से लापता युवक का हाथ-पैर बंधा शव गांव के ही एक पुराने मकान से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के केबल विगहा गांव निवासी रामदेव चौहान के 33 वर्षीय पुत्र मुकेश चौहान के रूप में हुई है जो पांच दिन पहले गांव के ही राजा राम चौहान के घर गया हुआ था जिसके बाद से वो लापता हो गया। 


परिजनों ने उसे हर जगह खोजा लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका। परिजनों ने मानपुर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी ही थी कि इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि केवल विगहा गांव के खंदा में झोपड़ीनुमा मकान में एक शव मिला है। पुलिस जब वहां पहुंची तो देखा कि शव का हाथ-पैर बंधा हुआ था। 


जिसकी पहचान केबल विगहा गांव निवासी रामदेव चौहान के पुत्र मुकेश चौहान के रूप में हुई है। मृतक के पिता का आरोप है की राजाराम चौहान उसकी पत्नी सहित अन्य लोगों ने मुकेश चौहान की हत्या कर पुराने घर में छिपा दिया और वहां से फरार हो गये। वही मानपुर थानाध्यक्ष ने बताया की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुटी है।