ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारीजीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी

25 मार्च से गायब युवक का अब तक नहीं चला पता, गुस्साएं लोगों ने थाने का किया घेराव

BEGUSARAI: बेगूसराय में लापता युवक की अबतक बरामदगी नहीं होने से गुस्साएं लोगों ने तेघरा थाने का घेराव कर दिया और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि तेघड़ा थाना क्ष

25 मार्च से गायब युवक का अब तक नहीं चला पता, गुस्साएं लोगों ने थाने का किया घेराव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में लापता युवक की अबतक बरामदगी नहीं होने से गुस्साएं लोगों ने तेघरा थाने का घेराव कर दिया और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघड़ा नगर परिषद के वार्ड 16 निवासी लखविंदर पासवान 25 मार्च की शाम से अचानक गायब हो गया। देर रात तक जब लखविंदर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने विभिन्न जगहों पर उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका।


जिसकी शिकायत परिजनों ने तेघड़ा थाना में आवेदन देकर की और तीन लोगों को नामजद बनाया। परिजनों ने आवेदन में तीन लोगों के द्वारा लखविंदर पासवान को साथ ले जाने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई में लापरवाही कर रही है। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा है। 


आज सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने तेघड़ा थाने का घेराव कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। ग्रामीणों ने लापता लखविंदर को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की। तेघड़ा थाने की पुलिस ने लोगों को शांत कराने की पुरी कोशिश की। पुलिस ने कहा कि जल्द ही लखविंदर को बरामद किया जाएगा। पुलिस दिन रात छापेमारी कर रही है और युवक की खोजबीन कर रही है। 


जल्द ही उसे ढूंढ पाने मेंं सफलता मिलेगी। पुलिस के लाख समझाने के बावजूद लोग पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं थे। सैकड़ो की संख्या में भीड़ थाने के अंदर भी प्रवेश कर गई और लोग हंगामा करने लगे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। बता दें कि लखविंदर पासवान के लापता होने के बाद परिजन काफी परेशान है। किसी अनहोनी की आशंका से परेशान परिजनों के साथ साथ ग्रामीणों ने आज थाने का ही घेराव कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। फिलहाल पुलिस लापता लखविंदर की तलाश में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता