ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

25 हजार का ईनामी कुख्यात अमन राय अपराधी बिहटा से गिरफ्तार, देसी कार्बाइन और तीन ज़िंदा कारतूस भी बरामद

PATNA: पटना से सटे बिहटा इलाके से देसी कार्बाइन और 3 जिंदा कारतूस के साथ 25 हजार रूपये का ईनामी कुख्यात अपराधी को पुलिस ने दबोचा है। भोजपुर के कोईलवर थाने और पटना के मनेर थाना

25 हजार का ईनामी कुख्यात अमन राय अपराधी बिहटा से गिरफ्तार, देसी कार्बाइन और तीन ज़िंदा कारतूस भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से सटे बिहटा इलाके से देसी कार्बाइन और 3 जिंदा कारतूस के साथ 25 हजार रूपये का ईनामी कुख्यात अपराधी को पुलिस ने दबोचा है। भोजपुर के कोईलवर थाने और पटना के मनेर थाना सहित बिहटा थाने में अमन राय के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।


 बुधवार को पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्षों से फ़रार चल रहे 25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी सह बालू माफिया अमर राय को पुलिस ने देशी कार्बाइन और तीन जिंदा करतूत के साथ गिरफ्तार किया है।अमन राय की गिरफ्तारी बिहार पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।


बालू घाट पर हत्या मामले में फ़रार चल रहे कुख्यात अपराधी के गिरफ़्तारी के बाद तलाशी के क्रम में देशी कार्बाइन और तीन ज़िंदा करतूत जप्त किया है।पूर्व में कुख्यात अमर राय पर बिहटा ,मनेर और कोईलवर सहित अन्य थानों में 16 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।


वही इस मामले में दानापुर डीएसपी टू पंकज कुमार मिश्रा ने बताया की अमनाबाद बालू घाट पर अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी की होने की गुप्त सूचना मिली जिसके बाद त्वरित करवाई करते हुए गिरफ़्तार किया गया।इसकी तलाश काफ़ी सालों से की जा रही थी 2022 में अमनाबाद बालू घाट पर हुए मामले में इसका हाथ था।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता