ब्रेकिंग
गोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितमेला देखने गया था किशोर, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनीगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितमेला देखने गया था किशोर, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनी

22 मजदूरों को बंधक बनाकर बेस कैंप में की गयी थी लूटपाट, रोहतास पुलिस ने 7 अपराधियों को दबोचा

SASARAM: पुल निर्माण कंपनी के बेस कैंप में मजदूरों को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले 7 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डेहरी के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र की यह घटना 19 अक्टूबर क

22 मजदूरों को बंधक बनाकर बेस कैंप में की गयी थी लूटपाट, रोहतास पुलिस ने 7 अपराधियों को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: पुल निर्माण कंपनी के बेस कैंप में मजदूरों को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले 7 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डेहरी के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र की यह घटना 19 अक्टूबर की है। घटना के एक सप्ताह बाद रोहतास पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।


गिरफ्तार अपराधियों में प्रमोद तिवारी लोधी बराओ का रहने वाला है। वहीं दरिहट निवासी राकेश कुमार, भैषहा के मोती लाल सिंह सहित सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। बता दें की 19 अक्टूबर की रात अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के महुअरी के पास एक पुल निर्माण कंपनी के बेस कैंप में लूट की घटना को इन लोगों ने अंजाम दिया था। 


लुटेरों ने मजदूरों को बंधक बनाकर लोहे के 200 से अधिक प्लेट, कई वेल्डिंग मशीन, गैस कटर मशीन, 4 सिलेंडर और मजदूरों से पैसे भी लूट लिए थे। जबकि इस दौरान तीन ट्रैक्टर को भी वे लेकर फरार हो गये थे। 22 मजदूरों को बंधक बनाकर उनसे लूटपाट की गई थी। एसपी आशीष भारती ने बताया कि पूरे मामले का उद्भेदन कर दिया गया है कुल सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इन अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस इन सभी को जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता