ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

गिरफ्त में आया गोल्ड लूट का मास्टरमाइंड: उत्तराखंड में लूटा था 20 करोड़ का सोना, बिहार STF और पुलिस ने एक लाख के इनामी को ऐसे दबोचा

HAJIPUR: रिलायंस शो रूम में 20 करोड़ रुपए की गोल्ड लूट कांड में फरार चल रहे आरोपी को एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आया बदमाश हाजीपुर में अपने साथियों के सा

गिरफ्त में आया गोल्ड लूट का मास्टरमाइंड: उत्तराखंड में लूटा था 20 करोड़ का सोना, बिहार STF और पुलिस ने एक लाख के इनामी को ऐसे दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: रिलायंस शो रूम में 20 करोड़ रुपए की गोल्ड लूट कांड में फरार चल रहे आरोपी को एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आया बदमाश हाजीपुर में अपने साथियों के साथ मिलकर बैंक लूट की योजना बना रहा था, तभी बिहार एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को धर दबोचा।


दरअसल, उतराखंड के देहरादून में बदमाशों ने रिलायंस शो रूम से 20 करोड़ रुपए का सोना लूट लिया था। 20 करोड़ रुपए के सोना लूट कांड मामले में फरार चल रहे अपराधी अविनाश कुमार उर्फ बॉस को पकड़ने के लिए देहरादून पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। अविनाश कुमार उर्फ बॉस पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था।


जिसे वैशाली पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ पकड़े गए अन्य अपराधी धर्मेंद्र कुमार समस्तीपुर का रहने वाला है जबकि राकेश कुमार, मयंक कुमार हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्गी कला पश्चिमी के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने एक कट्टा, दो गोली, एक कार और 2. 215 किलों चरस को बरामद किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार शातिर से पूछताछ कर रही है।


गिरफ्त में आया गोल्ड लूट का मास्टरमाइंड: उत्तराखंड में लूटा था 20 करोड़ का सोना, बिहार STF और पुलिस ने एक लाख के इनामी को ऐसे दबोचा

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता