ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

11 साल की लड़की ने की बड़ी बहन की हत्या, ड्रेस पहनने को लेकर हुआ था विवाद

घरवाले जुम्मे की नमाज पढ़ने मस्जिद में गये हुए थे। इधर घर में दोनों बहन अकेली थी। नहाने के बाद दोनों के बीच ड्रेस पहनने को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान छोटी बहन ने बड़ी बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे मौत हो गयी।

BIHAR POLICE
हत्या का खुलासा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: 28 मार्च को कुल्हाड़ी से हमला कर 13 साल की लड़की की निर्मम  हत्या कर दी गई थी। इस मामले का खुलासा 24 घंटे के भीतर मुंगेर पुलिस ने किया है। मृतका की छोटी बहन ने ही ड्रेस पहनने के विवाद के बाद इस वारदात को अंजाम दिया था। 11 साल की बच्ची के इस कदम से पुलिस भी हैरान हैं।  


घटना मुंगेर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेनीगिर की है जहां कल यानी 28 मार्च को 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की कुल्हाड़ी से कई बार हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया था। घरवाले  शुक्रवार को जुम्मे की नमाज अदा करने मस्जिद गए हुए थे। घर में दोनों बच्ची थी। एक उम्र 13 साल और दूसरी की उम्र 11 साल है। नाबालिग 13 साल की बच्ची की लाश घर के पलंग पर  अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ पड़ा था और शरीर पर कई जख्म के निशाना थे । 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सभी बिन्दुओं की जांच शुरू की तो हत्या की घटना से जुड़ी कई बातें सामने आई। हत्याकांड के महज 24 घंटे के अंदर ही मुंगेर पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री को सोल्व कर लिया। इस हत्या से पर्दा उठाते हुए एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि 13 वर्षीय नाबालिग की हत्या उसकी 11 साल की छोटी बहन ने ही की थी। मृतका 8 भाई बहन है। उसके पिता मोहम्मद फकरुद्दीन मस्जिद में साफ-सफाई का काम करता है और मां काफी पहले गुजर गई। 


कल शुक्रवार को जब घर के सभी लोग नमाज पढ़ने गए हुए थे तो घर में मृतका और उसकी छोटी बहन ही थी और दोनों में नहाने के बाद इस बात को लेकर झगड़ा हो गया कि कौन सा कपड़ा कौन पहनेगा और झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि छोटी बहन ने घर में रखे कुल्हाड़ी से अपनी बड़ी बहन के ऊपर कई बार हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पूरे खुलासे में एफएसएल का बड़ा योगदान है। जांच में भी कहीं से रेप की पुष्टि नहीं हुई है। हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।