ब्रेकिंग
Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार

बिहार : नक्सलियों ने चिपकाए पोस्टर, 10 मार्च को मगध बंद करने का किया ऐलान

GAYA : बिहार का गया जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने क्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए बंद का ऐलान किया है. घोषणा को लेकर बिहार झारखंड रीजनल कमेटी की ओर से इमामगंज और मैगरा थाना क्षेत

बिहार : नक्सलियों ने चिपकाए पोस्टर, 10 मार्च को मगध बंद करने का किया ऐलान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA :  बिहार का गया जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने क्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए बंद का ऐलान किया है. घोषणा को लेकर बिहार झारखंड रीजनल कमेटी की ओर से इमामगंज और मैगरा थाना क्षेत्र के कई जगह पर पोस्टर चिपकाए गए. जिसमें आने वाले 10 मार्च को मगध प्रमंडल बंद करने की घोषणा की गई है. 


हालांकि इस मामले पर पुलिस कुछ भी कहने से परहेज कर रही है. और चिपकाए गए पोस्टर को भी जब्त कर लिया गया है. बता दें इस बंद का ऐलान नक्सलियों ने पुलिस के सर्च अभियान के खिलाफ किया है. जो गया और औरंगाबाद के सीमावर्ती जंगलों में चल रहा है. जानकारी के अनुसार गया जिले के अति उग्रवाद प्रभावित मैगरा थाना क्षेत्र के कालीदह गांव के समीप इमामगंज थाना क्षेत्र के पकरी गुरिया बाजार में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने पोस्टर चिपकाया है. जिसमें 10 मार्च को मगध प्रमंडल बंद करने का घोषणा किया गया है. नक्सलियों ने पोस्टर के जरिए से बताया कि सर्च ऑपरेशन के क्रम में बरामद किए गए हथियारों को बेवजह विस्फोट किया जा रहा है. जिससे जंगल का वातावरण दूषित हो रहा है.


बता दें नक्सलियों ने पोस्टर में लिखा है कि जनवरी से सुरक्षा बल अनगिनत बमबारी कर रहे हैं. जिससे जंगल में रहने वाले जीव जहरीले धुएं से घुटकर मर रहे हैं.सुरक्षाबलों के जवान लगातार बेवजह बमबारी करते हैं. जिससे आसपास की हवा जहरीली हो रही है. विस्फोट से ग्रामीणों को शुद्ध हवा नहीं मिल रही है. गौरतलब है कि पोस्टर भाकपा माओवादी के बिहार-झारखंड रीजनल कमेटी ने जारी किया है. इधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक गया और औरंगाबाद जंगलों में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है. जिससे नक्सली अपने जंगल के ठिकाने से भी भाग खड़े हुए हैं.

टैग्स