ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

AK47 मिलने के मामले में 10 के खिलाफ आरोप गठित, कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में हुई आरोपियों की पेशी

MUNGER: मुंगेर में वर्ष 2018 में बरामद हुए एके-47 के मामले में बेउर जेल में बंद 10 अभियुक्तों की पेशी सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तम विपिन बिहारी राय के कोर्ट में हुई।

AK47 मिलने के मामले में 10 के खिलाफ आरोप गठित, कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में हुई आरोपियों की पेशी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में वर्ष 2018 में बरामद हुए एके-47 के मामले में बेउर जेल में बंद 10 अभियुक्तों की पेशी सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तम विपिन बिहारी राय के कोर्ट में हुई। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए सभी 10 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप गठित कर दिया। सभी आरोपी के खिलाफ पटना की NIA कोर्ट में भी मामला चल रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी आरोपी को सोमवार को मुंगेर की कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।


जिन आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित किया गया है उनमें मो.इमरान, मो.इरफान, पुरूषोत्तम लाल रजक, शैलेन्द्र रजक उर्फ शिवेन्दु, चंद्रावती देवी, सुरेश ठाकुर, शमसेर आलम उर्फ वीरो, मो.मंजर आलम उर्फ मंजी, रिजवाना बेगम और नियाजुर रहमान उर्फ नियाजुल शामिल हैं। इस मामले में 9 अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में ही कोर्ट आरोप गठित कर चुका है। एके 47 बरामदगी के मामले में 20 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें से 19 अभियुक्तों पर आरोप गठित हो चुका है, जबकि 1 अभियुक्त पवन मंडल फरार चल रहा है। इस मामले में जल्द ही गवाही की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।


बता दें कि मुंगेर के जमालपुर में 29 मार्च 2018 को मो.इमरान को तीन एके 47 के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने एके 47 बरामद करते हुए कई उपकरण भी बरामद किए थे। इस मामले में जमालपुर थाना में पांच लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान 20 अप्राथमिक अभियुक्त बनाए गए। कुल 25 अभियुक्तों में से 20 को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में कोर्ट पहले ही 9 अभियुक्तों के खिलाफ आरोपी गठित कर दिया था। इस मामले में NIA कोर्ट के अलावा जिले के अलग अलग थानों में कुल 8 केस दर्ज हैं। जिसमें 30 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।