ब्रेकिंग
संजय झा का बड़ा बयान: ललन सिंह ने वही किया जो पार्टी के लिए सबसे बेहतर था, अनंत सिंह विवाद पर JDU ने दिया बड़ा संकेत✦बिहार MLC चुनाव से पहले JDU में खेला! अनंत सिंह के साथ ललन सिंह, नीरज कुमार के पीछे निशांत... सबसे बड़ा सवाल- किसके साथ है नीतीश का खेमा?✦पहले सियासी टकराव, फिर दोस्ती और अब खुला साथ... आखिर अनंत सिंह के लिए क्यों ढाल बने हुए हैं ललन सिंह?✦सरकारी खजाना समझा अपना गुल्लक! लाख या हजार नहीं 7 करोड़ के गबन कर गई महिला सिपाही, इस तरह सच आया सामने✦बिहार की जेलों में कैदियों को मिलेगा नया काम, अब हवाई चप्पल और LED बल्ब बनाने की तैयारी✦संजय झा का बड़ा बयान: ललन सिंह ने वही किया जो पार्टी के लिए सबसे बेहतर था, अनंत सिंह विवाद पर JDU ने दिया बड़ा संकेत✦बिहार MLC चुनाव से पहले JDU में खेला! अनंत सिंह के साथ ललन सिंह, नीरज कुमार के पीछे निशांत... सबसे बड़ा सवाल- किसके साथ है नीतीश का खेमा?✦पहले सियासी टकराव, फिर दोस्ती और अब खुला साथ... आखिर अनंत सिंह के लिए क्यों ढाल बने हुए हैं ललन सिंह?✦सरकारी खजाना समझा अपना गुल्लक! लाख या हजार नहीं 7 करोड़ के गबन कर गई महिला सिपाही, इस तरह सच आया सामने✦बिहार की जेलों में कैदियों को मिलेगा नया काम, अब हवाई चप्पल और LED बल्ब बनाने की तैयारी

EPFO में 80 पदों पर भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन; UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन

UPSC APFC Recruitment 2026: UPSC ने EPFO में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के 80 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 22 अगस्त से 11 सितंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।

UPSC APFC Recruitment 2026
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

UPSC APFC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने यह नोटिफिकेशन 19 अगस्त 2026 को जारी किया। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 80 रिक्त पदों को भरा जाएगा। 



योग्य उम्मीदवार 22 अगस्त 2026 से UPSC के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। APFC पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। यानी किसी भी स्ट्रीम से स्नातक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।



सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। OBC उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष, जबकि SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। वहीं, PwBD उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम 10 वर्ष तक अतिरिक्त आयु सीमा में छूट मिल सकती है।



इस भर्ती के तहत कुल 80 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें 29 पद सामान्य वर्ग, 18 OBC, 15 SC और 8 EWS उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी, जिसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। 




परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।




सामान्य, EWS और OBC वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है। महिला उम्मीदवारों के अलावा SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार लेवल-10 पे मैट्रिक्स के तहत वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें नियमानुसार अन्य सरकारी सुविधाएं और भत्ते भी मिलेंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता