ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

UP Board Exam 2025: नकल माफिया पर लगाम कसने के लिए यूपी बोर्ड ने उठाए बड़े कदम, कॉपियों में किये अनूठे बदलाव

UP Board Exam: बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा के दौरान यदि कोई छात्र नकल करते पकड़ा गया, तो उसकी उत्तर पुस्तिका जांच के लिए स्वीकार नहीं की जाएगी. इसके अलावा, नकल कराने वालों पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना या जेल की सजा भी लागू होगी.

UP Board Exam
UP Board Exam
© Google
User1
2 मिनट

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होने जा रही है. इसके लिए 12 फरवरी से जिलों में प्रश्नपत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जो 16 फरवरी तक पूरी हो जाएगी. यूपी बोर्ड इस बार भी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन तरीके से कराने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है. बोर्ड नकल माफिया पर लगाम कसने के लिए कॉपियों में कई बड़े बदलाव किए हैं, जो परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी बनाएंगे. परीक्षा से जुड़े इन बदलावों से नकल करने वालों और करवाने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.

इस बार कॉपियों को लेकर कई अनोखे बदलाव किए गए हैं. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के हर पेज पर क्रमांक अंकित किया गया है. कॉपियों को धागे से सिला गया है ताकि पेज बदलने की कोई गुंजाइश न रहे. बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा के दौरान यदि कोई छात्र नकल करते पकड़ा गया, तो उसकी उत्तर पुस्तिका जांच के लिए स्वीकार नहीं की जाएगी. इसके अलावा, नकल कराने वालों पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना या जेल की सजा भी लागू होगी.

'अ' और 'ब' कॉपियों के रंग भी अलग-अलग होंगे

हाईस्कूल:

"अ" कॉपी: डार्क ब्राउन

"ब" कॉपी: डार्क वायलेट

इंटरमीडिएट:

"अ" कॉपी: डार्क पिंक

"ब" कॉपी: डार्क रेड

संबंधित खबरें