ब्रेकिंग
अवैध संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; जमीन में दबे मिले मोबाइल और खून से सने कपड़ेदशरथ राम मांझी की श्रद्धांजलि सभा में तेजस्वी की फिसली जुबान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का ले लिया नामBSEB ने इंटर-मैट्रिक परीक्षा 2027 के रजिस्ट्रेशन का दिया आखिरी मौका... इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्मपटना में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 25 करोड़ का खेल; Rapido ड्राइवर समेत तीन गिरफ्तारएनकाउंटर के दो महीने बाद भरत तिवारी के घर पहुंचे मनोज तिवारी, रक्षा बंधन के 10 दिन पहले बहन से बंधवाई राखीअवैध संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; जमीन में दबे मिले मोबाइल और खून से सने कपड़ेदशरथ राम मांझी की श्रद्धांजलि सभा में तेजस्वी की फिसली जुबान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का ले लिया नामBSEB ने इंटर-मैट्रिक परीक्षा 2027 के रजिस्ट्रेशन का दिया आखिरी मौका... इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्मपटना में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 25 करोड़ का खेल; Rapido ड्राइवर समेत तीन गिरफ्तारएनकाउंटर के दो महीने बाद भरत तिवारी के घर पहुंचे मनोज तिवारी, रक्षा बंधन के 10 दिन पहले बहन से बंधवाई राखी

UGMAC 2026 में GOAL Institute का दबदबा... जनरल कैटेगरी की पहली और दूसरी रैंक पर संस्थान के छात्रों का कब्जा

UGMAC 2026 के पहले काउंसलिंग राउंड में GOAL Institute के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जनरल कैटेगरी में पहली और दूसरी रैंक सहित टॉप-6 में संस्थान के चार विद्यार्थियों ने जगह बनाई। BC कैटेगरी में भी GOAL की छात्रा ने तीसरी रैंक हासिल की है।

UGMAC 2026 में GOAL Institute का दबदबा... जनरल कैटेगरी की पहली और दूसरी रैंक पर संस्थान के छात्रों का कब्जा
Ramakant kumar
4 मिनट

UGMAC 2026 Result: UGMAC 2026 के प्रथम काउंसलिंग राउंड के जारी परिणाम में GOAL Institute के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. जनरल कैटेगरी की पहली और दूसरी रैंक पर संस्थान के विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया है. वहीं टॉप-6 में GOAL Institute के चार विद्यार्थियों ने जगह बनाई है. इसके अलावा BC कैटेगरी में भी संस्थान की छात्रा ने तीसरी रैंक हासिल की है.


17 अगस्त 2026 को जारी UGMAC 2026 के प्रथम काउंसलिंग परिणाम के अनुसार, जनरल कैटेगरी में रविकांत ने पहली रैंक हासिल की है. इसी कैटेगरी में कमल नयन दूसरे स्थान पर रहे. वहीं केशव ने पांचवीं और अनुष्का कश्यप ने छठी रैंक हासिल की है. BC कैटेगरी में श्रृष्टि ने तीसरी रैंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है.


जनरल कैटेगरी की पहली-दूसरी रैंक GOAL के नाम

UGMAC 2026 के प्रथम काउंसलिंग राउंड में जनरल कैटेगरी की पहली और दूसरी रैंक पर GOAL Institute के विद्यार्थियों का चयन संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. टॉप-6 में चार विद्यार्थियों की मौजूदगी ने भी मेडिकल काउंसलिंग में संस्थान के प्रदर्शन को खास बना दिया है.


GOAL Institute के अनुसार, बिहार की मेडिकल काउंसलिंग में संस्थान के विद्यार्थी लगातार बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं. इस बार भी शीर्ष रैंकों पर विद्यार्थियों की मजबूत मौजूदगी देखने को मिली है.


संस्थान प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत के साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित टेस्ट, प्रदर्शन के विश्लेषण, व्यक्तिगत काउंसलिंग और लगातार मूल्यांकन को दिया है.


GOAL Institute के Chairman & Managing Director बिपिन कुमार सिंह ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि UGMAC 2026 में प्रथम और द्वितीय रैंक समेत शीर्ष स्थानों पर विद्यार्थियों की मौजूदगी पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि लगातार बेहतर परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत और संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम है.


बिपिन कुमार सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाना नहीं है, बल्कि उन्हें आगे की पढ़ाई और चिकित्सा क्षेत्र के लिए मजबूत आधार उपलब्ध कराना भी है.


GOAL Institute के Assistant Director रंजय सिंह ने कहा कि किसी एक वर्ष में बेहतर परिणाम हासिल करना उपलब्धि हो सकती है, लेकिन लगातार वर्षों तक शीर्ष रैंक हासिल करना संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है.


उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की तैयारी को केवल कक्षा तक सीमित नहीं रखा जाता. नियमित टेस्ट, परफॉर्मेंस एनालिसिस, डाउट सपोर्ट और काउंसलिंग के जरिए विद्यार्थियों की तैयारी पर लगातार काम किया जाता है.


GOAL Institute के R&D Head आनंद वत्स ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में पाठ्यक्रम पूरा करने के साथ विद्यार्थियों के प्रदर्शन का वैज्ञानिक विश्लेषण भी जरूरी है.


उन्होंने बताया कि टेस्ट के दौरान विद्यार्थियों की गलतियों, विषयवार कमजोरियों और परीक्षा पैटर्न का अध्ययन किया जाता है. इसके आधार पर विद्यार्थियों की तैयारी की रणनीति में जरूरी बदलाव किए जाते हैं.


GOAL Institute के Academic Head गौरव सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन में नियमित निगरानी, सही अध्ययन सामग्री, टेस्ट और समय पर डाउट क्लियरेंस की अहम भूमिका होती है. उन्होंने UGMAC 2026 में सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी.


UGMAC 2026 के प्रथम काउंसलिंग राउंड में जनरल कैटेगरी की पहली और दूसरी रैंक, टॉप-6 में चार स्थान और BC कैटेगरी में तीसरी रैंक हासिल कर GOAL Institute के विद्यार्थियों ने बिहार की मेडिकल काउंसलिंग में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है.