ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

Bihar STET Exam Date 2025: बिहार STET 2025 परीक्षा 14 अक्टूबर से तय, बोर्ड ने फर्जी खबरों पर लगाई रोक

Bihar STET Exam Date 2025: बिहार में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) को लेकर सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट ने अभ्यर्थियों के बीच हड़कंप मचा दिया। पोस्ट में दावा किया गया कि परीक्षा अब 24 नवंबर को होगी, जिससे उम्मीदवारों में भारी भ्रम फैल गया।

Bihar STET Exam
Bihar STET Exam
© Google
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar STET Exam Date 2025: बिहार में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) को लेकर सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट ने अभ्यर्थियों के बीच हड़कंप मचा दिया। पोस्ट में दावा किया गया कि परीक्षा अब 24 नवंबर को होगी, जिससे उम्मीदवारों में भारी भ्रम फैल गया। लेकिन जैसे ही मामला चर्चा में आया, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar Board) ने तुरंत इस खबर को खारिज कर दिया। जानिए पूरे मामले की सच्चाई…


बोर्ड ने सभी को सचेत किया और वायरल खबरों को फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया है। बोर्ड ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET 2025) 14 अक्टूबर से ही आयोजित की जाएगी और इस तिथि में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें। सभी महत्वपूर्ण अपडेट बोर्ड के सत्यापित सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उपलब्ध होंगे। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी और समय अवधि ढाई घंटे की होगी।


परीक्षा दो हिस्सों में होगी:

पेपर-1 (माध्यमिक): माध्यमिक कक्षा के सिलेबस के अनुसार।

पेपर-2 (उच्च माध्यमिक): उच्च माध्यमिक कक्षा के सिलेबस के अनुसार।

प्रत्येक पेपर में 150 प्रश्न होंगे: 100 प्रश्न संबंधित विषय से और 50 अंक शिक्षक कला और अन्य दक्षताओं के लिए।


पेपर-1 के विषय: हिन्दी, उर्दू, बांग्ला, मैथिली, संस्कृत, अंग्रेजी, भोजपुरी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, नृत्य, ललित कला, विशेष शिक्षा।

पेपर-2 के विषय: हिन्दी, उर्दू, बांग्ला, मैथिली, संस्कृत, अंग्रेजी, भोजपुरी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, अरबी, फारसी, कंप्यूटर विज्ञान, कृषि, संगीत।

टैग्स