ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

Bihar Startup program: छात्रों को उद्यमी बनाएगा स्टार्टअप बिहार प्रोग्राम, अब युवाओं को मिलेगा नवाचार का मंच; जानें...

Bihar Startup program: बिहार सरकार तकनीकी शिक्षा को उद्योगों से जोड़ने और युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. जानिए... पूरी खबर.

Bihar News
बिहार न्यूज
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Startup program: बिहार सरकार तकनीकी शिक्षा को उद्योगों से जोड़ने और युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य के सभी 42 सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों और 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में जल्द ही ‘स्टार्टअप बिहार’ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इसकी पहली कड़ी के रूप में इन संस्थानों में समर कैंप का आयोजन किया जाएगा।


इस कार्यक्रम का उद्देश्य तकनीकी संस्थानों और उद्योग जगत के बीच समन्वय को बढ़ावा देना है ताकि विद्यार्थी वास्तविक व्यावसायिक जरूरतों को समझ सकें और भविष्य के लिए खुद को बेहतर तरीके से तैयार कर सकें। विज्ञान, प्रावैधिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों और संस्थानों के प्राचार्यों को लिखित निर्देश जारी कर समर कैंप की कार्य योजना तैयार करने को कहा है। इस योजना में स्थानीय उद्यमियों और स्टार्टअप फाउंडर्स को भी जोड़ने का निर्देश दिया गया है ताकि छात्रों को प्रायोगिक अनुभव और मार्गदर्शन मिल सके।


विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम युवाओं को नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करेगा। छात्र न केवल व्यवसाय शुरू करने की बारीकियाँ सीखेंगे, बल्कि उन्हें यह भी बताया जाएगा कि बिना ब्याज के वित्तीय सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है और स्टार्टअप की नींव कैसे रखी जाए। यह पहल बिहार सरकार के "सात निश्चय" कार्यक्रम के तहत चलाई जा रही है और इसका क्रियान्वयन विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशन में किया जा रहा है।


वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा और उद्योगों के बीच समन्वय की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है। ‘स्टार्टअप बिहार’ कार्यक्रम छात्रों के व्यावसायिक दृष्टिकोण को मजबूत करने, नवाचार को बढ़ावा देने और उन्हें रोजगार के बजाय रोजगार सृजक बनने की दिशा में प्रेरित करेगा।


लाभ

छात्रों को स्टार्टअप प्रारंभ करने की रणनीति, योजना और क्रियान्वयन की जानकारी दी जाएगी।

द्योगों के साथ इंटर्नशिप और लाइव प्रोजेक्ट्स की संभावनाएं बढ़ेंगी।

स्थानीय सफल उद्यमियों से मार्गदर्शन और नेटवर्किंग का मौका मिलेगा।

सरकारी योजनाओं और स्टार्टअप फंडिंग के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।

संबंधित खबरें