ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

1 लाख प्रवासी मजदूरों को नौकरियां देने जा रहे सोनू सूद, ट्वीट कर दी जानकारी...

DESK : कोरोना संकट के इस दौर में प्रवासी मजदूरों समेत कई लोगों के लिए एक फरिश्ता बनकर सामने आए हैं. कई प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में सोनू ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी. यद

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना संकट के इस दौर में प्रवासी मजदूरों समेत कई लोगों के लिए एक फरिश्ता बनकर सामने आए हैं. कई प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में सोनू ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी. यदि किसी को भी मदद की जरुरत होती थी और वे सोनू सूद से मदद मांगते थे तो उनतक मदद पहुंच जाती थी. 

कोरोना संकट के इस दौर में एक तरफ जब लोग नौकरी जाने की समस्या से जूझ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अब जल्द ही सोनू सूद ने  प्रवासी भाई-बंधुओं के लिए नौकरी का अवसर भी लेकर आ रहे हैं. 


इस बात की जानकारी सोनू ने ट्वीट कर दी है. उन्होंने APEC नाम की कंपनी के साथ हाथ मिलाया है. इस कंपनी के जर‍िए उन्होंने नौकरी देने का वादा किया है.सोनू सूद ने ट्वीट कर कहा कि "जहां चाह, वहां राह! मेरे प्रवासी भाइयों के लिए मैंने अब की AEPC के साथ साझेदारी. pravasirojgar.com के माध्यम से देशभर की 'अपैरल मैन्युफैक्चर‍िंग और एक्सपोर्ट कंपन‍ियों' में एक लाख नौकर‍ियां देने का बड़ा वादा. धन्यवाद, जय हिंद'."




इससे पहले 30 जुलाई को सोनू ने अपने जन्मदिन पर तीन लाख नौकर‍ियों का ऐलान किया था. उन्होंने लिखा था- 'मेरे जन्मदिन के अवसर पर मेरे प्रवासी भाइयों के लिए pravasirojgar.com का 3 लाख नौकरियों के लिए मेरा करार. ये सभी अच्छे वेतन, PF,ESI और अन्य लाभ प्रदान करते हैं. धन्यवाद AEPC, CITI, Trident, Quess Corp, Amazon, Sodexo, Urban Co , Portea और अन्य सभी का.'